तरह तरह की कलरफुल मिठाई, शरबत और आइसक्रीम सेहत पर खतरा पैदा कर रहे हैं। मीठा सेहत के लिए जहर से कम नहीं है। रंग बिरंगे सुगंधित शरबत, अलग अलग फ्लेवर और कलर वाली आइसक्रीम, तरह तरह की रंगीन मिठाइयां जो लोग मज़े से खाते हैं, वो बेशक जुबान और मन को भाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स अब ये कह रहे हैं कि उन कलर्स और एसेंस को बनाने में जो केमिकल इस्तेमाल होते हैं। वो सेहत खराब कर रहे हैं। इसलिए तो अमेरिका में 8 तरह के सिंथेटिक कलर्स को बैन किया गया है। जिनमें वो फूड कलर्स भी है जो जलेबी, आइसक्रीम, कैंडीज़ में डाले जाते है।
स्टडी में ये तक दावा किया जा रहा है अगर लंबे वक्त तक खाने में इनका इस्तेमाल हो तो इनसे स्किन एलर्जी, अस्थमा, थायराइड इम्बैलेंस, DNA डैमेज, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम, कमजोर याद्दाश्त और बच्चों में हाइपरएक्टिविटी जैसी परेशानियां ट्रिगर हो सकती हैं। यानि एक बात समझ लीजिए कि स्वाद सेहत से बढ़कर नहीं है। तो चलिए आज से ही इन आदतों को छोड़कर जुबान की नहीं बल्कि सेहत की सुनिए। रोजाना योग कीजिए और शरीर को स्वस्थ रखिए।
अमेरिका ने इन फूड कलर्स पर लगाई रोक
- येलो 5
- येलो 6
- रेड 40
- रेड 3
- रेड 10
- ब्लू 1
- ब्लू 2
- ग्रीन 3
सिंथेटिक रंग सेहत के दुश्मन
- स्किन एलर्जी
- अस्थमा
- थायराइड इम्बैलेंस
- DNA डैमेज
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम
- याद्दाश्त कमजोर
- हाइपरएक्टिविटी
हेल्दी लाइफस्टाइल
- जल्दी उठें
- योग करें
- हेल्दी डाइट लें
- पूरी नींद लें
- दिन में 4 लीटर पानी पीएं
स्वस्थ शरीर पाने के लिए क्या खाएं
- खाना गर्म और फ्रेश खाएं
- भूख से कम खाना खाएं
- खाने में भरपूर सलाद शामिल करें
- मौसमी फल ज़रूर खाएं
- खाने में दही-छाछ शामिल करें
स्वस्थ शरीर पाने के लिए किन चीज़ों से बचें
- चीनी
- नमक
- चावल
- रिफाइंड
- मैदा
वर्कआउट है जरूरी
- शरीर को मिलती है हाई एनर्जी
- दिमाग एक्टिव रहता है
- नींद में सुधार आता है
- बीपी कंट्रोल होता है
- तनाव घटता है
आंत होगी मजबूत
- गुलाब के पत्ते
- सौंफ
- इलायची
- शहद
- मिलाकर पेस्ट बनाएं
- रोज़ 1 चम्मच गुलकंद खाएं
पेट होगा सेट रोज पीएं पंचामृत
- गाजर
- चुकंदर
- लौकी
- अनार
- सेब
- सबका जूस निकालकर पीएं
गैस एसिडिटी होगी दूर
- अंकुरित मेथी खाएं
- मेथी का पानी पीएं
- अनार खाएं
- त्रिफला चूर्ण लें
- लौकी-तुलसी का जूस पीएं
- बेल का जूस फायदेमंद
रसोई में करें ये बदलाव
- स्टील के बर्तन
- लोहे के बर्तन
- कॉपर की बोतल
- माइक्रोवेव में
- कांच के बर्तन
- सरसों का तेल
- देसी घी का इस्तेमाल
कैंसर में कारगर पंचामृत
- गिलोय
- तुलसी
- नीम
- व्हीट ग्रास
- एलोवेरा
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News