नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये हाई इलेक्ट्रोलाइट वाला फूड है जो कि आपके शरीर में कमजोरी होने से रोकता है और आपको कई बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं ये हाई बीपी और यूटीआई के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। पर अगर आप ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। जैसे कि अगर आप रोज नारियाल पानी पीने लगे तो इससे शरीर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो जाएगी जिससे हाइपरकलेमिया (hyperkalemia) की समस्या हो सकती है। तो, आइए जानते हैं 1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं?
1 दिन में कितने नारियल पानी पी सकते हैं?
WebmD के अनुसार नारियल पानी का कितना सेवन करना चाहिए, इसके लिए कोई निर्धारित दिशानिर्देश नहीं हैं। लेकिन, 1 दिन में 1 से ज्यादा नारियल पानी न पिएं। इसके अलावा आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि जो लोग इसे नियमित रूप से पीते हैं वे प्रति दिन एक या दो कप से ज्यादा नारियल पानी न पिएं।
ज्यादा नारियल पानी पीने के नुकसान
अगर आप ज्यादा नारियल पानी पीते हैं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। जैसे
-सबसे पहले शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी, सूजन पैदा कर सकता है।
-दूसरा, इसकी वजह से कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व पेशाब के जरिए शरीर से बह सकते हैं और इनकी कमी हो सकती है।
-तीसरा, ज्यादा नारियल पानी पीना शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे लो बीपी की समस्या हो सकती है।
Image Source : social coconut water side effects
बता दें कि पोटेशियम की मात्रा का ज्यादा होना एक गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है। ये हल्का हाइपरकेलेमिया (hyperkalemia) का कारण बनता जिससे हाई पोटेशियन की वजह से हृदय संबंधी समस्या, मांसपेशियों में कमजोरी और फिर लकवा जैसी स्थिति भी आ सकती है। तो, नारियल पानी पिएं पर ये संतुलित मात्रा में जिससे आपका नुकसान न हो जाए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News