A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मॉनसून में नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार, तो इस ड्रिंक को पीकर करें दिन की शुरुआत

मॉनसून में नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार, तो इस ड्रिंक को पीकर करें दिन की शुरुआत

बरसाती मौसम में अक्सर लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बीमार पड़ जाते हैं। आइए एक ऐसी नेचुरल ड्रिंक के बारे में जानते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती है।

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : AI GENERATED इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक

अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, तो बदलते हुए मौसम में आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बरसाती मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स की चपेट में आने से बचने के लिए आपको इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाना पड़ेगा। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

रोज पिएं हनी लेमन वॉटर

शहद और नींबू, दोनों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हनी लेमन वॉटर यानी शहद और नींबू वाला पानी आपके शरीर पर कितने सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है? हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दीजिए, आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

कैसे बनाएं शहद और नींबू वाला पानी?

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालिए। अब गैस ऑन कर इस पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब आपको इस पानी को एक गिलास में निकालना है और फिर इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिला लेना है। आयुर्वेद के मुताबिक बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीने की सलाह दी जाती है।

फौलादी बन जाएगा शरीर

हनी और लेमन वॉटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। बरसाती मौसम के शुरू होने से कुछ हफ्तों पहले इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दीजिए जिससे मॉनसून के दौरान बीमारियां आपके शरीर पर हमला न बोल पाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News