A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हरड़ पेट से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए है कारगर? जान लीजिए सेवन करने का तरीका

हरड़ पेट से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए है कारगर? जान लीजिए सेवन करने का तरीका

क्या आप भी अक्सर पेट से जुड़ी किसी न किसी समस्या का शिकार बने रहते हैं? अगर हां, तो आपको इस औषधि को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

सेहत के लिए वरदान हरड़- India TV Hindi
Image Source : SORA/AI सेहत के लिए वरदान हरड़

हरड़ को हरीतकी के नाम से भी जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरड़ में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक हरड़ पेट की सेहत को सुधारने के लिए कारगर साबित हो सकता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हो चुके हैं और राहत पाने के लिए नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो हरड़ को सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।

कैसे करना चाहिए सेवन?

जब खाना खाने के बाद ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, तब पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को अलविदा कहने के लिए 3 से 6 ग्राम हरीतकी चूर्ण लीजिए। अब इस चूर्ण में 3 से 6 ग्राम मिश्री को मिक्स कर लीजिए। सुबह और शाम खाना खाने के बाद आपको इस मिक्सचर को कंज्यूम करना है और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

किन समस्याओं का इलाज हरड़?

हरड़ आपकी आंखों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। मोतियाबिंद के मरीजों को भी हरड़ का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी हरड़ का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी ये औषधि काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

बुखार से भी मिलेगी राहत

बदलते हुए मौसम में अक्सर लोगों को बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरड़ बुखार कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है। हरड़ की मदद से वेट लॉस जर्नी को भी बूस्ट किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से हरड़ का सेवन करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News