1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट की सफाई के लिए रोज चबाएं ये पत्ता, कब्ज की समस्या का रामबाण इलाज

पेट की सफाई के लिए रोज चबाएं ये पत्ता, कब्ज की समस्या का रामबाण इलाज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 31, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 03:55 pm IST

क्या आपको भी अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको भी हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर इन पत्तों को चबाना शुरू कर देना चाहिए।

बेल पत्र के फायदे- India TV Hindi
बेल पत्र के फायदे Image Source : PIXABAY/FREEPIK

आयुर्वेद के मुताबिक बेल पत्र आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल पत्र में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम और फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से बेल पत्र को डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करना चाहिए सेवन?

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट बेल पत्र का सेवन करना शुरू कर दीजिए। हर रोज बेल के दो पत्ते चबाएं। आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल पत्र आपकी गट हेल्थ को सुधारने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याओं का सफाया

क्या आपको अक्सर कब्ज, एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपके लिए औषधीय गुणों से भरपूर बेल पत्र काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बेल पत्र में पाए जाने वाले तत्व आपके पेट को साफ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए बेल पत्र का सेवन किया जा सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

बेल पत्र में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। बेल पत्र की मदद से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर के लिए भी बेल पत्र को काफी ज्यादा फायदेमंद माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।