1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हनी वॉटर

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हनी वॉटर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 31, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jul 31, 2025 06:30 am IST

क्या आपने कभी शहद का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हनी वॉटर- India TV Hindi
हनी वॉटर Image Source : SORA/AI

शहद में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दादी-नानी के जमाने से शहद को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद के साथ-साथ शहद का पानी भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी

रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए शहद के पानी का सेवन किया जा सकता है। रेगुलरली शहद का पानी पीने से आप बदलते मौसम में खुद को बीमार पड़ने से भी बचा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गले की खराश और खांसी से छुटकारा पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

शहद के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद के पानी का सेवन किया जा सकता है। शहद को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर कंज्यूम करने से आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है और आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बनाया जा सकता है।

बॉडी को डिटॉक्स करे

पोषक तत्वों से भरपूर हनी वॉटर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक गिलास पानी को पहले गुनगुना कर लीजिए। अब इस गुनगुने पानी में एक स्पून शहद को अच्छी तरह से मिला लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट शहद का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।