खीरे के बीज के फायदे: क्या आपने कभी खीरे के बीजों का सेवन किया है? तो, आप कहेंगे खीरा खाया है तो उसी के साथ बीजों का भी सेवन किया। लेकिन, हम अकेले खीरे के बीजों (cucumber seeds benefits) की बात कर रहे हैं। जी हां, भले ही आपको भरोसा न हो लेकिन, सेहत के लिहाज इन बीजों में कई ऐसी चीजें हैं जो कि अलग-अलग बीमारियों में काम आ सकते हैं। जैसे कि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे हैं, इनमें फाइबर है और ये लैक्सटेसिव का भी काम कर सकते हैं। लेकिन, आज हम सिर्फ बवासीर में खीरे के बीजों का सेवन करेंगे। क्यों और कैसे, जानते हैं।
बवासीर में खीरे के बीज के फायदे-Cucumber seeds for piles in hindi
1. बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है खीरे का बीज
खीरे के बीज बॉवेल मूवमेंट को तेज करते हैं। दरअसल, इसमें रफेज और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और ये रफेज पेट के पानी को सोख लेता है और फिर मल में एक्ट्रा थोक जोड़कर बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और पाइल्स के लक्षणों में कमी आती है। जैसे कठोर मल और मलत्याग में दर्द और सूजन।
2. लैक्सटेसिव की तरह है
खीरे के बीज लैक्सटेसिव की तरह काम करते हैं। यानी वो चीज जो पेट में मल को पतला करे और इसे बाहर निकालने में आसानी से मदद करे। ये बीज असल में जिन एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर हैं ये आपके मल त्याग को आसान बनाते हैं और पेट साफ करने में मददगार हैं।
Image Source : socialCucumber_seeds
बवासीर में खीरे के बीजों का उपयोग कैसे करें-How to eat cucumber seeds
बवासीर में खीरे के बीजों का आप कई प्रकार से उपयोग कर सकते हैं। पहले तो, आपको इन बीजों को दरदरा करके पानी में एक प्रकार की ड्रिंक की तरह बनाकर इस्तेमाल करना है। दूसरा, आप इन बीजों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट काला नमक के साथ खा सकते हैं। ये आसानी से पेट साफ करने में मददगार होगा।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News