1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्वाइकल के दर्द से बुरा हुआ हाल, स्पाइन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं रामदेव के रामबाण उपाय

सर्वाइकल के दर्द से बुरा हुआ हाल, स्पाइन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं रामदेव के रामबाण उपाय

क्या आप भी सर्वाइकल के दर्द से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको इस समस्या से राहत पाने के लिए स्वामी रामदेव द्वारा बताई गई कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

स्पाइन प्रॉब्लम का इलाज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK स्पाइन प्रॉब्लम का इलाज

द्वंद कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए। तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते आए हैं, जिंदगी में बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना हिम्मत से करना चाहिए। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का पनाहगार मुल्क लगातार गीदड़ भभकी दे रहा है। कभी सीज फायर वॉयलेशन करके तो कभी न्यूक्लियर बम का डर दिखाकर। लेकिन दुश्मन कितनी भी कोशिश कर लें, अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होगा। जो एक बात तय है, वो ये है कि भारत जंग लड़कर भी और बिना जंग लड़े भी, पाकिस्तान की कमर जरूर तोड़ देगा जिसका इलाज कराने में उसे बरसों लग जाएंगे। लेकिन बात अगर सेहत की हो तो, कमर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बैक का हिस्सा शरीर का सेंटर पॉइंट होता है। शरीर के हर मूवमेंट के साथ रीढ़ को एक्टिव रहना पड़ता है।

स्पाइन के बीच से जो कॉर्ड गुजरती है, उससे नर्वस सिस्टम और ब्रेन जुड़ा होता है। उस स्पाइनल कॉर्ड को प्रोटेक्ट करने का काम भी रीढ़ की हड्डी के ही जिम्मे होता है। इनका कनेक्शन टूटा तो शरीर के पार्ट्स का एक दूसरे से साथ छूटा। लेकिन खराब लाइफस्टाइल से लोग हर रोज रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ओवर वेट होने से, गलत पॉश्चर में उठने-बैठने से, वर्कआउट न करने से, घंटों मोबाइल-कंप्यूटर से चिपके रहने से स्पाइन प्रॉब्लम्स बढ़ी हैं। हालत ये है कि देश में 100 में से 80 प्रतिशत लोग सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क, साइटिका, फ्रोजन शोल्डर, वर्टिगो जैसी स्पाइन प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो साल 2050 तक दुनिया में 84 करोड़ से ज्यादा लोग कमर दर्द लिए घूम रहे होंगे। फिलहाल ये आंकड़ा 62 करोड़ के करीब है जिसमें पिछले 4 साल में 36% से ज्यादा इजाफा हुआ है। ये नौबत न आए, उसके लिए जरूरी है योग करें क्योंकि 95% कमर दर्द सिर्फ वर्कआउट से ही दूर हो सकता है। तो चलिए योगगुरू के टिप्स से स्पाइन प्रॉब्लम को फिक्स करते हैं।

स्पाइन का कनेक्शन
  • हार्ट

  • लिवर

  • किडनी

  • इंटेस्टाइन

  • नर्वस सिस्टम

  • स्पाइन प्रॉब्लम बीमारी की जड़

साइटिका से छुटकारा
  • बैठते समय गर्दन को सीधा रखें

  • नर्म गद्दे की जगह सख्त गद्दे पर सोएं

  • विटामिन-डी, कैल्शियम रिच डाइट लें

  • स्मोकिंग, कैफीन बंद कर दें

बैक पेन से राहत
  • 95% कमर दर्द में सर्जरी जरूरी नहीं

  • योग-एक्सरसाइज से दर्द में आराम

  • लाइफस्टाइल बदलने से मिलेगी राहत

कंधे का दर्द कैसे दूर करें?
  • गर्म हल्दी दूध-शहद पिएं

  • हल्दी-नारियल पेस्ट लगाएं

  • शहद डालकर अदरक वाली चाय पिएं

  • तिल के तेल से मसाज करें

सर्वाइकल पेन से छुटकारा
  • बैठते समय गर्दन को सीधा रखें

  • नर्म गद्दे की जगह सख्त गद्दे पर सोएं

  • विटामिन डी-कैल्शियम डाइट लें

  • स्मोकिंग, कैफीन बंद कर दें

  • रोज गर्दन के लिए योग करें

स्पाइनल प्रॉब्लम में जरूर खाएं
  • लहसुन

  • हल्दी

  • तुलसी

  • दालचीनी

  • अदरक

कमर दर्द से कैसे बचें?
  • लैपटॉप को गोद में रखकर काम न करें

  • डेस्क या मेज का इस्तेमाल करें

  • काम करते वक्त पैर जमीन पर टिकाएं

  • कमर सीधी रखें

  • कंधे न झुकाएं

  • हर 1 घंटे में 5 मिनट ब्रेक लें

  • ब्रेक में सूक्ष्म व्यायाम करें 

 

 

Latest Health News