हलीम के बीज में कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है वरना फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस स्पेशलिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि हलीम के बीज को किस तरह डाइट में शामिल करें और इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।
-
पाचन करता है बेहतर: हलीम के बीज गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से बचाव हो सकता है।
-
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: हलीम के बीजों में ऐसे कई गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं।
-
बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल: अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में हलीम के बीज को शामिल करें। यह ओमेगा थ्री से भरपूर होते हैं जो शरीर में बैक्ड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
-
इम्यूनिटी होती है स्ट्रॉन्ग: अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और आप संक्रमण की चपेट में तेजी से आते हैं तो हलीम के बीज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह, जिंकऔर आयरन से भरपूर होता है जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है।
-
वजन कंट्रोल करने में मददगार: हलीम के बीज का सेवन वजन कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से इसका सेवन करने से भूख कम लगती है।
कैसे करें हलीम के बीज का इस्तेमाल?
लीमा महाजन कहती हैं कि रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच हलीम के बीज भिगोकर रख दें। अगली सुबह पानी को गर्म करें। ऐसा करने से हलीम का बीज अच्छी तरह से अब्सॉर्ब होता है। अब उस पानी में आधा चम्मच घी और नींबू का रस डालकर मिलाएं। नींबू का इस्तेमाल करने से अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। अब आप इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News