A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बस 3 मिनट में चुप हो जाएगा रोता बच्चा, डॉक्टर ने बताया नायाब तरीका

बस 3 मिनट में चुप हो जाएगा रोता बच्चा, डॉक्टर ने बताया नायाब तरीका

आपने देखा होगा कि कई बार बच्चे रोना शुरू करते हैं तो चुप ही नहीं होते। इसकी वजह से पेरेंट्स काफी परेसान हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि बच्चे को कैसे चुप कराया जाए। डॉक्टर रवि मलिक ने बताया है बच्चों को 3 मिनट में कैसे चुप कराएं।

रोते बच्चों को कैसे चुप कराएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रोते बच्चों को कैसे चुप कराएं

छोटे बच्चों का रोना एक आम बात है। नवजात शिशु के रोने के पीछे कई कारण होते हैं। भूख, प्यास, गर्मी, ठंड लगने पर बच्चे अक्सर रोने लगते हैं। हालांकि कई बार रोते हुए बच्चों को चुप कराना काफी मुश्किल हो जाता है। लाख लाड-प्यार करने के बाद भी बच्चा चुप नहीं होता है, जिससे पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है। पेरेंट्स को समझ नहीं आता कि बच्चा क्यों चुप नहीं हो रहा है। ये दिक्कत कई पेरेंट्स के साथ आती है जिससे वो परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेसान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। मशहूर पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि रोते हुए बच्चे को कैसे चुप कराएं। आइए जानते हैं कैसे।

सबसे पहले जानें बच्चे की जरूरत

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि बच्चा क्यों रो रहा है। क्या वह भूखा है, क्या उसकी नैपी गीली है, क्या उसे गर्मी या ठंड तो नहीं लग रही है, कहीं वह किसी असुविधा में तो नहीं है, या कहीं कमरे का तापमान बहुत कम या ज्यादा तो नहीं है? डॉक्टर मलिक ने 5s टेक्निक के बारे में बताया है जिससे बच्चे को चुप कराने में आसानी हो सकती है। चलिए जानते हैं क्या है ये 5s टेक्निक।

स्वैडल करें

जब बच्चा जोर जोर से रोए तो सबसे पहले बच्चे को हल्के कपड़े या कंबल में आराम से लपेटें। इससे बच्चा कंफर्टेबल फील करेगा और जल्दी शांत हो जाएगा।

साइड पोजिशन

रोते हुए बच्चे को साइड से उठाकर अपने पेट से लगाकर रखें। ऐसा करने से बच्चा कंफर्टेबल महसूस करेगा और जल्दी चुप हो जाएगा।

श्श्श की आवाज

जब बच्चा चुप न हो रहा हो तो उसके कान में 'श्श्श' की आवाज करें। यह गर्भ में सुनी ध्वनि जैसी होती है, जो उसे शांत करने में मदद कर सकती है।

हल्का झुलाना

बअगर आपका बच्चा चुप नहीं हो रहा हो तो उसे धीरे-धीरे झुलाएं। इससे भी बच्चा शांत हो जाएगा।

सक कराना

बच्चे को निप्पल या पैसिफायर दें ताकि वह सक करे। इससे बच्चा जल्दी शांत हो जाएगा। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News