A
Hindi News हेल्थ कमजोर होती जा रही है इम्यूनिटी, मन भी रहने लगा है उदास, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

कमजोर होती जा रही है इम्यूनिटी, मन भी रहने लगा है उदास, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

Signs of Vitamin Deficiency: क्या आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो गई है या फिर आप हर समय उदास रहने लगे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

गौर करने वाले लक्षण- India TV Hindi Image Source : FREEPIK गौर करने वाले लक्षण

क्या आप भी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इस तरह का लक्षण शरीर में पैदा हुई जरूरी पोषक तत्व की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर समय रहते किसी पोषक तत्व की कमी को दूर नहीं किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए ऐसे ही एक जरूरी विटामिन की कमी के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

विटामिन डी की कमी- इस जरूरी विटामिन की कमी की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। अगर आप बार-बार बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द विटामिन डी की कमी को दूर कर लेना चाहिए। विटामिन डी की कमी मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। हर समय उदासी महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए।

गौर करने वाले लक्षण- आइए विटामिन डी की कमी के दौरान महसूस होने वाले कुछ दूसरे कॉमन लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। थकान और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना, विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी की वजह से हड्डियों में दर्द और मूड स्विंग की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

कमी को दूर करने का तरीका- विटामिन डी की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है डाइट प्लान में इस विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल कर लेना है। फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा धूप में बैठना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी सप्लीमेंट की मदद भी ली जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News