Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन पाए जाते हैं? सेवन करने से फौलाद सी मजबूत बन सकती है सेहत

किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन पाए जाते हैं? सेवन करने से फौलाद सी मजबूत बन सकती है सेहत

Fruit With Most Vitamins: हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन मौजूद होते हैं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 21, 2025 04:15 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 04:07 pm IST
विटामिन रिच फ्रूट- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK विटामिन रिच फ्रूट

अलग-अलग फल सेहत पर अलग-अलग पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से फलों का सेवन किया जाए, तो आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। अलग-अलग फलों में अलग-अलग विटामिन मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं कि किस फल में कौन सा विटामिन सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर फलों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

विटामिन ए रिच फ्रूट- क्या आप जानते हैं कि पपीते में विटामिन ए की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है? विटामिन ए रिच फ्रूट का सेवन करने से आपकी आंखों की सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से विटामिन ए से भरपूर फल का सेवन करना चाहिए। विटामिन ए स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम में भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है।

विटामिन बी से भरपूर फल- केले में विटामिन बी समूह के विभिन्न विटामिन मिलते हैं। अगर आप अपने एनर्जी लेवल को बूस्ट करना चाहते हैं या फिर थकान और कमजोरी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विटामिन बी से भरपूर फल को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। केले के अलावा अंगूर में भी विटामिन बी समूह के विभिन्न विटामिन पाए जाते हैं।

विटामिन सी रिच फ्रूट- विटामिन सी की बात की जाए तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरूद में विटामिन सी की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अमरूद का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। हालांकि, अगर आपको सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्या है, तो आपको इस फल को खाने से परहेज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement