A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, स्वामी रामदेव का फॉर्मूला, ओबेसिटी से दिलाएगा छुटकारा

मोटापे के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, स्वामी रामदेव का फॉर्मूला, ओबेसिटी से दिलाएगा छुटकारा

How to get rid of obesity: अगर समय रहते मोटापे को अलविदा नहीं कहा गया, तो सेहत से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए स्वामी रामदेव से ओबेसिटी से छुटकारा पाने के फॉर्मूले के बारे में जानते हैं।

ओबेसिटी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ओबेसिटी

शरीर को फिट रखना सिर्फ पतला दिखने का मामला नहीं है, असल बात है कि आप कितनी आसानी से उठ-बैठ सकते हैं। जब उठने-बैठने में मेहनत ज्यादा लगने लगे, जब थोड़ी सी एक्टिविटी में सांस फूलने लगे, तो समझ लीजिए शरीर बैलेंस से बाहर जा रहा है। शरीर का यही बिगड़ता संतुलन धीरे-धीरे एक बड़ी परेशानी का रास्ता बनाता है और वो है मोटापा। मोटापा अपने साथ कई बीमारियों को लाता है।

आज हर उम्र, हर प्रोफेशन के लोग और हर घर इस परेशानी से जूझ रहा है। बात सिर्फ शीशे में दिखने वाली तोंद की नहीं है, बात उस खतरे की है जो पेट के आसपास जमी चर्बी के साथ चुपचाप भीतर बढ़ता रहता है और फिर बीपी, शुगर, फैटी लिवर, हार्ट और जोड़ों की दिक्कत बनकर सामने आता है। मोटापा अब भारत में हेल्थ वॉर्निंग बन चुका है। इसकी एक बड़ी वजह कम होती फिजिकल एक्टिविटी है।

भारत में मोटापा महामारी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 4 करोड़ बच्चे ओवरवेट हैं और डेढ़ करोड़ बच्चे ओबीज। बच्चों के मोटापे के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। 5 साल से छोटे बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। 74% किशोर फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। कुल 35% बच्चों को स्कूल में खेलने का मौका मिल पाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 3 में से 1 बच्चा बिना हांफे दौड़ पाता है।

कैसे मिलेगा छुटकारा- मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सुबह नींबू-पानी पिएं। लौकी का सूप-जूस भी मोटापे से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा खाने से पहले सलाद खाएं, रात में रोटी-चावल खाने से बचें, डिनर 7 बजे से पहले करें और खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं। अदरक-नींबू की चाय भी मोटापा घटाने में कारगर साबित हो सकती है। 

फायदेमंद आयुर्वेदिक उपाय- वजन कम करने के लिए रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लीजिए। त्रिफला डाइजेशन को सुधारने और वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा एक और आयुर्वेदिक उपाय को आजमाया जा सकता है। 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबाल लीजिए। अब इस पानी को गुनगुना होने दीजिए और फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी जाइए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News