हार्ट हमारे शरीर का सबसे ज़रूरी अंग है। यह पूरे शरीर में लगातार खून और ऑक्सीजन पहुँचाकर हमें जीवित रखता है। लेकिन अगर यह तेज या धीमी चल रहा है तो शरीर में किसी परेशानी की ओर इशारा कर सकती है। ऐसे में दिल की सेहत अच्छी है या बुरी यह जानने के लिए आपको बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपका हार्ट रेट नॉर्मल है या नहीं। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ. बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि घर बैठे आप कैसे पता कर सकते हैं कि हार्ट रेट नार्मल है या नहीं?
कितनी होनी चाहिए हार्ट बीट?
एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति की सामान्य विश्राम की स्थिति में हार्ट बीट 60 से 80 बीट्स प्रति मिनट (BPM) के बीच होनी चाहिए। खिलाड़ियों या अधिक फिट लोगों में यह 40 से 60 BPM तक भी हो सकती है, जो सामान्य है। डॉ. बिमल छाजेर के मुताबिक़, नॉर्मल हार्ट रेट 60 से 80 के बीच होनी चाहिए।
हार्ट रेट नॉर्मल है या नहीं कैसे लगाएं पता?
हार्ट बीट नार्मल है या नहीं यह पता करने के लिए आप कलाई का इस्तेमाल करें। आप जहां घड़ी बांधते हैं वहां इंडेक्स और मिडल फिंगर को रखें और फिर एक सेंटीमीटर अंगूठे वाले हिस्से की तरफ स्लिप करिए। वहां आपका पल्स होता है अब उसे हलके से दबाएं और एक मिनट तक दबाकर रखें। अगर एक मिनट में 60 से 80 बीट्स आ रही है तो इसका मतलब है कि आपका हार्ट रेट नार्मल है।
कब बढ़ता है पल्स रेट?
डॉक्टर बिमल छाजेर के मुताबिक, एक्सरसाइज़ के तुरंत बाद पल्स रेट चेक करने पर वह बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा तनाव लेने, बुखार होने या बहुत अधिक कैफीन का सेवन करने जैसी स्थितियों में पल्स रेट बढ़ सकता है। इसलिए इन परिस्थितियों में हार्ट रेट सामान्य से कुछ ज्यादा होना जरूरी नहीं कि किसी बीमारी का संकेत हो। लेकिन अगर ऐसी कोई स्थिति नहीं है उसके बाद भी आपका हार्ट रेट 100 से ऊपर जाए तब आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा, इन टिप्स को फॉलो कर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News