दिल हमारे शरीर का वह अंग है जो बिना रुके लगातार काम करता है। ऐसे में दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक हेल्दी और मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना की कुछ छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल्स में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनिता अरोड़ा ने ऐसी ही कुछ जरूरी डेली हैबिट्स बताई हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके दिल की सेहत का बेहतर ख्याल रखा जा सकता है।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:
-
सिगरेट शराब का सेवन कर दें बंद: अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सिगरेट शराब का सेवन बंद कर दें। ये दोनों आदतें कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं।
-
रोजाना करें एक्सरसाइज़: अगर आप चाहते हैं कि लम्बे समय तक आपका हार्ट हेल्थ बेहतर रहे तो रोजाना एक्सरसाइज़ करें। एक्सरसाइज़ रूटीन में ब्रिस्क वॉक, रनिंग, स्वमिंग और हाई इंटेंस वर्कआउट को शामिल कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट से लेकर 45 मिनट तक चलने का लक्ष्य रखें।
-
डाइट का रखें ध्यान: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार सबसे असरदार तरीकों में से एक है। अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करें और जंक फ़ूड, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, शुगरी फूड्स का सेवन न के बराबर करें। अच्छी डाइट फॉलो करने से ब्लड प्रेशर, बैड कोलेस्ट्रॉल और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है
-
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल: अगर आप डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इन दोनों को कंट्रोल में रखें। दरअसल, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में दिल की बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए इन दोनों को कंट्रोल में रखना दिल की सेहत के लिए सबसे जरूरी है।
-
तेल का करें कम इस्तेमाल: अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाने में कम से कम तेल का इस्तेमाल करें। एक बार जिस तेल का इस्तेमाल कर लिया है दुबारा उसका इस्तेमाल करने से बचें।
-
तनाव कम और नींद ज्यादा लें: अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप तनाव कम लें। तनाव कम लेने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और शरीर को आराम मिलता है। साथ ही नींद अच्छी आती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)