बढ़ी हुई पेट की चर्बी आपकी पर्नालिटी के लिए बाधा होती हैं। हम जो चीज खाते हैं उसका असर हमारी बॉडी पर दिखता है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम हेल्दी डाइट का सेवन ठीक से नहीं कर पाते हैं और जंक फूड को खा लेते हैं। जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और मोटापा के साथ-साथ अन्य परेशानियां घर कर जाती हैं। ऐसे में हम कुछ ऐसी जीचों की तलाश में रहते हैं जो वेट लूज करे और हमें फिट बनाए। आइए आपको उस जूस के बारे में बताते हैं जिसका सेवन करने से आपको पेट की बढ़ी हुई चर्बी से निजात मिल जाएगा।
चुकंदर और सेब का जूस
चुकंदर और सेब के जूस का सेवन करने से न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि ये आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है। आइए जानते हैं इस जूस के फायदे के बारे में। 100 ग्राम चुकंदर में कुल 44 कैलोरी होती है। जबकि सेब में कैलोरी न के बराबर होती है। ये दोनों ही विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर हैं। इसके सेवन से न केवल पेट साफ होगा बल्कि जमा हुए फैट से छुटकारा मिलेगा। सेब में फाइबर, विटामिन सी, नाइट्रेट्स और फोलेट होता है। ये मेटाबोलिज्म एक्टिविटी को बढ़ाते और वजन घटाने में मददगार होते हैं।
कैसे बनाएं ये जूस
- 3 चुकंदर लें और उन्हें छील लें
- 2 सेब लें और उसका भी छिलका हटा दें
- नींबू का रस
- शहद
- पुदीने के पत्ते
- गुड़
इस तरह बनाएं चुकंदर और सेब का जूस
सबसे पहले 3 चुकंदर लें और उन्हें छील लें। इसके बाद 2 सेब लें और उनका छिलका भी उतार दें। अब जूसर का जार लें और उसमें ये दोनों चीजें डाल दें। इसी जार में पुदीने की कुछ पत्तियां भी डाल दें।
दूसरी तरफ गुड़ को पानी में थोड़ा डालकर पिघला लें। गुड़ के पिघलते ही उसे किसी बर्तन में निकालें और जूसर में जो मिक्सचर बना है उसे डाल दें। अब इसमें नमक, शहद, नींबू का रस मिला दें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसे रोजाना नाश्ते के साथ पीने से पेट की चर्बी कम होगी और आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
Latest Health News