A
Hindi News हेल्थ बाबा रामदेव से जानें कमजोर इम्यूनिटी और दिमाग को तेज करने के बेहतरीन उपाय

बाबा रामदेव से जानें कमजोर इम्यूनिटी और दिमाग को तेज करने के बेहतरीन उपाय

आज बाबा रामदेव बताएंगे कि कैसे आप अपनी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं साथ ही दिमाग को तेज बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

बाबा रामदेव टिप्स - India TV Hindi Image Source : SOCIAL बाबा रामदेव टिप्स

हिंदुस्तान उत्सवों वाला देश है। यहां के मिजाज में उमंग है। अब देखिए--ईद की मिठास लेने के बाद।।पूरा देश रामनवमी का जश्न मना रहा है और इसकी झलक तो सुबह से ही दिखने लगी है। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है। लोग दर्शन-हवन-पूजन कर रहे हैं। रामनवमी के इस मौके पर धैर्यवान-सहनशील बने, संयमित जीवनशैली अपनाएं ताकि बीमारियों से नाता ना जुड़े। और ये बताने-समझाने-योगिक संस्कार देने के लिए बाबा रामदेव आ गए हैं। आज बाबा रामदेव बताएंगे कि कैसे आप अपनी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं साथ ही दिमाग को तेज बनाने के लिए क्या करना चाहिए? तो चलिए आज देश को निरोगी बनाने के साथ-साथ। मर्यादित जीवन का पाठ भी योगगुरु से दिलाते हैं।

मजबूत इम्यूनिटी 

  • गिलोय-तुलसी काढ़ा
  • हल्दी वाली दूध
  • मौसमी फल
  • बादाम-अखरोट

फ़िज़िकल ग्रोथ 

  • आंवला-एलोवेरा जूस 
  • दूध के साथ शतावर 
  • दूध के साथ खजूर

मजबूत दिमाग :

  • ब्राह्मी
  • शंखपुष्पी
  • अश्वगंधा

बच्चों में 'इम्यूनिटी बूस्टर' टिप्स

  • खट्टे फल खिलाएं विटामिन-C मिलेगा
  • कुछ देर धूप में बिठाएं विटामिन-D बढ़ेगा
  • हरी सब्जियां खिलाएं
  • बच्चों को हल्दी वाला दूध पिलाएं

मेमोरी होगी मजबूत 

  • 5 बादाम, 5 अखरोट पानी में भिगोएं
  • अच्छे से पीसकर ब्राह्मी मिलाएं
  • शंखपुष्पी,ज्योतिषमति डालकर पीएं

Latest Health News