A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Fatty Liver Most Common Symptoms: फैटी लिवर के 5 लक्षण जिन्हें आप खुद भी समझ सकते हैं, शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव

Fatty Liver Most Common Symptoms: फैटी लिवर के 5 लक्षण जिन्हें आप खुद भी समझ सकते हैं, शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर को लोग भले ही नॉर्मल समझने लगे हों लेकिन ये साइलेंट किलर बनता जा रहा है। लिवर में फैट बढ़ने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें बिना टेस्ट कराए भी आप समझ सकते हैं।

फैटी लिवर के लक्षण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फैटी लिवर के लक्षण

दिल्ली एनसीआर में रहने वाले ज्यादातर लोग फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं। AIIMS के डॉक्टर्स की मानें तो फैटी लिवर का बड़ा कारण सिटिंग जॉब, फिजिकल एक्टिविटी न करना और बाहर का खाना ज्यादा खाना है। पूरी तरह से देखा जाए तो खराब लाइफस्टाइल फैटी लिवर को जन्म देता है। फैटी लिवर को साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि ये धीरे-धीरे लिवर के काम करने की क्षमता को कम करता है। इसलिए समय रहते फैटी लिवर की पहचान करना जरूरी है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह से टेस्ट करवा सकते हैं। कुछ सामान्य लक्षणों से भी फैटी लिवर का आप खुद पता लगा सकते हैं।

फैटी लिवर के 5 सामान्य लक्षण

  1. पेट पर चर्बी बढ़ना- फैटी लिवर का एक बहुत सामान्य लक्षण है जिसे लोग मोटापा समझकर इग्नोर कर देते हैं। ये लक्षण है आपकी कमर पर मोटापा आना। पेट पर चर्बी बढ़ना फैटी लिवर का लक्षण है और ये बिना टेस्ट के भी पता लगाया जा सकता है। फैटी लिवर का मतलब है कि आपके लिवर के अंदर चर्बी जमा हो रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर अतिरिक्त चर्बी को ठीक से जमा नहीं कर पाता। इसलिए यह आपके लिवर, अग्न्याशय और पेट जैसी जगहों पर चर्बी जमा कर देता है।

  2. कमर का साइज बढ़ना- अगर आपकी कमर का आकार बढ़ रहा है, तो इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती हैं कि आपको फैटी लिवर है। लिवर में पहले से ही चर्बी जमा होने का ये लक्षण है। भले ही आपको कोई बीमारी न हो और कोई दूसरा लक्षण भी न दिखे।

  3. सूजन होना- लंबे समय में लिवर में जमा फैट सूजन पैदा करता है, जिससे आपके लिवर को नुकसान पहुंचता है। इससे लिवर पर निशान (फाइब्रोसिस) बन जाते हैं। समय के साथ ये स्कार टिशूज आपके लिवर को सिकोड़ देते हैं और उसके काम करने की क्षमता को धीमा कर देते हैं। शरीर में सूजन भी इसका एक बड़ा लक्षण है।

  4. पेट दर्द- अगर आपको पेट के दाहिनी हिस्से में अक्सर दर्द बना रहता है। खाना खाने के बाद ज्यादा गैस एसिडिटी रहती है तो इसका कारण लिवर से जुड़ा हुआ हो सकता है। पेट में राइट साइड हो रहे दर्द को इग्नोर नहीं करना चाहिए। उल्टी दस्त लंबे समय तक रहना भी फैटी लिवर का लक्षण है।

  5. गर्दन का कालापन और मस्से- अगर आपकी गर्दन का साइज बढ़ रहा है तो आपको फैटी लिवर हो सकता है। गर्दन का रंग पीछे की ओर से काला होना भी फैटी लिवर का एक संकेत है। गर्दन पर अगर काले मस्से या धब्बे हो रहे हैं तो ये फैटी लिवर का संकेत है। इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News