यूरिक एसिड में आम: गर्मियां यानी कि आम का मौसम। इस मौसम में लोग खूब आम खाते हैं। लेकिन, एक सवाल ये है कि क्या आम खाना यूरिक एसिड (Mango in uric acid) के मरीजों के लिए भी अच्छा है? तो, बहुत से लोग इसे लेकर एक तर्क ये देते हैं कि कि आम में फाइबर की अच्छी मात्रा है और यूरिक एसिड कहीं न कहीं खराब मेटाबोलिज्म से जुड़ी बीमारी है तो, ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद है। लेकिन, इस दौरान हम आम के बाकी कंपाउंड्स के बारे में भूल जाते हैं। इसलिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट अश्वनी.एच. कुमार, उद्यान हेल्थ केयर सेंटर, लखनऊ से इस बारे में बात की है।
यूरिक एसिड में आम खाना चाहिए या नहीं-Should we have mango in high uric acid in hindi
न्यूट्रिशनिस्ट अश्वनी बताती हैं कि आम में शुगर में हाई है और इसलिए ये शरीर का ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। ऐसे में जब आप बहुत सारे आमों का सेवन करते हैं, तो फ्रुक्टोज (fructose) न केवल आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता है बल्कि यूरिक एसिड के स्तर को भी बढ़ाता है, जिससे लिवर और गाउट की समस्या और खराब हो सकती है। '
इसे ऐसे समझें कि अगर आप गाउट के रोगी हैं तो, फ्रुक्टोज का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि जब हमारा शरीर फ्रुक्टोज को तोड़ता है तो प्यूरीन (Puriene) निकलता है। प्यूरीन की अधिक मात्रा यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा कर सूजन और दर्द को बढ़ा सकती है।
Image Source : freepikhigh_uric_acid
तो, क्या आम बिलकुल भी न खाएं?
तो, समझने वाली बात ये है कि आम इस मौसम का मौसमी फल है और इसका सेवन करना कुछ तरीकों से फायदेमंद भी है। पर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो, आप आम का सेवन (mango in uric acid in hindi) सीमित मात्रा में ही करें। 1 हफ्ते में बस 2 बार आम खाएं वो भी बहुत कम। याद रखें इसे हर दिन भारी मात्रा में खाना आपके गाउट के लिए हानिकारक हो सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News