1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है दूध, डॉक्टर से जानें किन कंडीशन में करें परहेज?

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है दूध, डॉक्टर से जानें किन कंडीशन में करें परहेज?

हमारे देश में बचपन से ही दूध पीने की सलाह दी जाती है। इस वजह से बड़े होते होते इसे पीने की आदत लग जाती है। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए

दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

भारतीय घरों में दूध सिर्फ ड्रिंक तक सीमित नहीं है प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर यह ड्रिंक हमारे कल्चर का हिस्सा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध हर किसी के लिए लाभकारी नहीं हो सकता। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि दरअसल, परेशानी दूध के पोषक तत्वों में नहीं है दिक्कत तब होती है जब हमारा शरीर उसे पचा नहीं पाता है। तो चलिए डॉक्टर से जानते हैं दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और किन कंडीशन में आपको इसका सेवन नहीं करना है?

दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्निशयम, बिटामिन बी 12, जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। एक कप दूध में आपको सात से आठ ग्राम प्रोटीन और 275 ग्राम कैल्शियम मिल सकते है। दूध में मौजूद फास्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी 12 शाकाहरी लोगों के लिए फायदेमंद है। यानी यह पोषक तत्वों से भरपूर है लेकिन अगर आपका पेट इसे पचा नहीं पा रहा है तो इसका सेवन आपके लिए नुकसानदायक है। यानी दूध पोषक तत्वों से भरपूर होने के बाद हर बॉडी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए दूध का सेवन?

  • लैक्टोज इन्टॉलरेंस: मिल्क में लैक्टोज इन्टॉलरेंस नामक नेचुरल शुगर होता है। जब, आपका शरीर इसे नहीं पचा पता है तब इस वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग, लूज़ मोशन जैसी समस्याएं होने लगती है।

  • एलर्जी: एलर्जी इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से होता है। दरअसल, दूध का मुख्य प्रोटीन केसिन और व्हे होते हैं। कुछ लोगों में इम्यून सिस्टम केसिन और व्हे को खतरनाक समझता है जिससे एलर्जी की समस्या जैसे त्वचा पर चकत्ते, सूजन, पेट दर्द, या उल्टी होने लगती है।

  • एसिडिटी और रिफ्लक्स: फूल क्रीम मिल्क कुछ लोगों में पेट से जुड़ी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। इस वजह से हेविनेस, बर्पिंग, एसिडिटी और रिफ्लक्स जैसी परेशानियां बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आपको इस तरह की परेशानी है तो रात में दूध का सेवन करने से बचें।

  • एक्ने की समस्या होने पर: हर एक्ने की परेशानी मिल्क की वजह से नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों में डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर एक्ने तेजी से आते हैं तो इसका ध्यान रखें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News