1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुनगुने पानी में मिलाएं एक चम्मच शहद, हर रोज पिएंगे तो दूर रहेंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

गुनगुने पानी में मिलाएं एक चम्मच शहद, हर रोज पिएंगे तो दूर रहेंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

Honey In Lukewarm Water: औषधीय गुणों से भरपूर शहद को गुनगुने पानी के साथ मिक्स कर पीने से आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं। आइए इस ड्रिंक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

शहद का पानी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शहद का पानी

दादी-नानी के जमाने से शहद को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर कंज्यूम किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह से पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन करके बॉडी को भी डिटॉक्स किया जा सकता है।

दिल की सेहत को बनाए मजबूत

अगर आप ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपके लिए गुनगुने पानी और शहद का मिक्सचर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद वाले इस पानी का सेवन करने से दिल की सेहत को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है यानी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर सकते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

गुनगुने पानी और शहद के मिक्सचर की मदद से आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह शहद के इस पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। शहद और गुनगुना पानी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।

गले के लिए भी फायदेमंद

सर्दियों में अक्सर लोगों को गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं या फिर इन समस्याओं के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक स्पून शहद मिलाएं और पी जाएं। महज एक महीने तक आपको इस ड्रिंक को पीना है और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News