1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापा घटाने के सबसे असरदार योगासन, स्वामी रामदेव ने बताया करने का सही तरीका, महीनेभर में कम हो जाएगा वजन

मोटापा घटाने के सबसे असरदार योगासन, स्वामी रामदेव ने बताया करने का सही तरीका, महीनेभर में कम हो जाएगा वजन

Weight Loss Yoga: वजन घटाने में योग और एक्सरसाइज असरदार साबित होते हैं। बिना किसी दवा और डाइट से सिर्फ योग से भी वजन कम किया जा सकता है। जानिए तेजी से वजन कम करने के लिए रोजाना कौन से योगाभ्यास करने चाहिए?

वजन घटाने के लिए योग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वजन घटाने के लिए योग

वजन घटाना आसान नहीं है। सिर्फ आपको ये समझने की जरूरत है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको मोटापे की ओर ले जा रही हैं। वजन घटाने के लिए डाइट, थोड़ी एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल काफी है। रोजाना कुछ योगाभ्यास करने से शरीर शेप में आने लगता है। स्वामी रामदेव से जानते हैं कौन से योग हैं जो तेजी से मोटापा कम करते हैं और इन्हें करने का सही तरीका क्या है। 

वजन घटाने में सबसे असरदार योग

द्वि-चक्रिकासन-1- इस योगाभ्यास को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को हिप्स के नीचे रखकर सांस रोक लें। अब एक पैर को पूरा ऊपर की ओर उठाकर घुटने से मोड़कर एड़ी हिप्स के करीब होकर गोलाकार जैसे साइकिल चलाते हैं उस तरह घुमाना है। आको दोनों पैरों से ऐसे ही करना है। ऐसा 10 से 20 बार एक पैर से करना है और पैरों को बिना जमीन पर रखे इस आसान को करते रहें।

द्वि-चक्रिकासन-2- इसी तरह से दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए घुटनों को छाती पर चिपका लें। अब धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते रहें और जैसे साइकिल चलाते हैं वैसे ही पैरों को घुमाते हुए चलाएं। जिन्हें कमर दर्द रहता है या हाई बीपी और हार्ट के मरीज हैं उन्हें ये योग नहीं करना चाहिए। मोटापा घटाने के लिए रोजाना 5-10 मिनट इस आसन को करें।

पादवृत्तासन-1- वजन घटाने में ये योग असरदार साबित होता है। इसे करने के लिए पहले सीधे लेट जाएं। अब दाएं पैर को उठाकर शून्य बनाते हुए 5 से 10 बार पैर को घुमाएं। इसे क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज दोनों तरीके से करें। इससे पेट पर जमा चर्बी खासतौर से नीचे के हिस्से का फैट कम होता है। 

पादवृत्तासन-2- इसके लिए आपको दोनों पैरों को मिलाकर शून्य बनाते हुए योग करता है। आप पैरों को पूरी ऊपर-नीचे और दाएं बाएं लेकर जाएं। इसे भी एक बार क्लॉक वाइज और दूसरी बार एंटी क्लॉक वाइज करें। 

अर्द्धहलासन- इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। हथेलियां को जमीन की ओर, पैर सीधे और पंजे मिले हुए और तने हुए हों। अब सांस अंदर भरें और पैरों को 90 डिग्री तक धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। थोड़ी देर इसी स्थिति में रहे और फिर धीरे-धीरे पैरों को नीचे की ओर लेकर आएं। इस योगाभ्या को 3 से 6 बार जरूर करें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News