1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ये 5 आदतें आपके वजन को कम नहीं होने देती, मोटापे से छुटकारा पाना है तो आज ही छोड़ दें, दिखने लगेगा सेहत पर असर

ये 5 आदतें आपके वजन को कम नहीं होने देती, मोटापे से छुटकारा पाना है तो आज ही छोड़ दें, दिखने लगेगा सेहत पर असर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 19, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 19, 2025 06:30 am IST

Habits That Cause Of Weight Gain: वजन बढ़ने के पीछे का बड़ा कारण आपकी कुछ आदतें भी हो सकती हैं। हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो मोटापा बढ़ाने में सबसे आगे हैं। इन्हें छोड़ने से तेजी से वजन कम होने लगेगा।

वजन बढ़ाने वाली आदतें- India TV Hindi
वजन बढ़ाने वाली आदतें Image Source : FREEPIK

आजकल हर कोई वजन घटाने की कोशिश में लगा है। इसके लिए लोग डाइट और एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं। बढ़ता मोटापा शरीर में कई बीमारियां पैदा करने लगता है। मोटे लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी काफी परेशानी होने लगती है। इतना ही नहीं वजन कम या ज्यादा होना आपकी आदतों से भी जुड़ा है। कुछ ऐसी आदतें हैं जो आपको मोटापे की ओर ले जाती हैं। ऐसे लोग कितना भी चाह लें वजन कम होने का नाम नहीं लेता। कई बार लोगों को पता भी नहीं होता कि उनकी ये आदतें ही मोटापे का असली कारण हैं। आज हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो धीरे-धीरे शरीर में मोटापा बढ़ाने लगती हैं। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो इन आदतों को आज ही बदल दें। जानिए आपको क्या करना होगा, जिससे वजन तेजी से कम होने लगे।

वजन बढ़ाने वाली आदतें, आज ही बदल दें

  1. जंक फूड ज्यादा खाना- अगर आप ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं तो इससे मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। मैदा, पैक्ड फूड और फ्रोजन फूड बढ़ते मोटापे का बड़ा कारण है। ये खाना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और मोटापे को जन्म देता है। अगर आप भी चिप्स, बर्गर, पिज्जा या बाहर का खाना खाते हैं तो इस आदत को एकदम छोड़ दें। आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

  2. देर रात खाना खाना- कुछ लोग रात में देरी से खाना खाते हैं। देर से खाना खाने से भोजन ठीक से पच नहीं पाता और ये फैट में कनवर्ट हो जाता है। वजन बढ़ने की एक आदत रात में देर से खाना भी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस आदत को बदल लें। शाम 7 बजे के बाद खाना छोड़ दें। आपका वजन अपने आप कम होने लगेगा।

  3. व्यायाम से दूर रहना- जो लोग दिनभर में कुछ भी वर्कआउट नहीं करते हैं। किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं उनका वजन बढ़ना तय है। ऐसे लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसलिए आज से ही कुछ न कुछ वर्कआउट को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल कर लें। वजन हमेशा कंट्रोल रहेगा। 

  4. मीठा और तला भुना खाना- अगर आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस, कोल्डड्रिंक या दूसरे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे वजन बढ़ता है। ज्यादा ऑयली खाने से भी मोटापा बढ़ता है। इसलिए इन दोनों चीजों से दूर रहें। वजन कम होने लगेगा।

  5. खाना खाते ही सो जाना- कुछ लोग खाना खाते ही सो जाते हैं। जो वजन बढ़ाने वाली आदत है। खाना खाते ही सो जाने से मोटापा बढ़ने लगता है। अगर आपकी आदत भी कुछ ऐसी ही तो इसे तुरंत बदल दें। खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक करें। खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अतंर होना जरूरी है। इससे वजन नहीं बढ़ेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल