A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ती उम्र में मां को रखें फिट और हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें सेहतमंद रहने के आसान उपाय

बढ़ती उम्र में मां को रखें फिट और हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें सेहतमंद रहने के आसान उपाय

मदर्स डे सिर्फ तोहफे या फूल देने का दिन नहीं, बल्कि मां को समय के साथ बेहतर सेहत देने का भी मौका है। चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं कैसे माँ की सेहत का ख़ास ख्याल रखें?

बढ़ती उम्र में महिलाओं की देखभाल- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH/BABA RAMDEV बढ़ती उम्र में महिलाओं की देखभाल

मां सिर्फ घर की जिम्मेदारियां नहीं संभालतीं, वो पूरे परिवार की ताकत होती हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ जब शरीर में हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं, तो उनकी सेहत धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है। 50 की उम्र के बाद कैल्शियम और विटामिन की कमी, हड्डियों की कमजोरी, घुटनों और कमर का दर्द, मसल्स लॉस, वजन बढ़ना, थायराइड, हाई बीपी, डायबिटीज और दिल से जुड़ी परेशानियां उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना देती हैं। कई बार मां बिना शिकायत किए हर दर्द सहती रहती हैं, लेकिन उनका मन अंदर ही अंदर अकेलापन, तनाव और उदासी से जूझने लगता है।

जिस मां ने हमारी हर तकलीफ को बिना कहे समझ लिया, क्या हम उनकी खामोशी और थकान को समझ पा रहे हैं? इसलिए आज बात होगी मां की सेहत, मानसिक मजबूती और खुशहाल जिंदगी की। साथ ही बाबा रामदेव से जानेंगे कि कैसे योग, प्राणायाम, सही खानपान और परिवार का भावनात्मक सहारा बढ़ती उम्र में मां को फिर से स्वस्थ, एक्टिव और आत्मविश्वासी बना सकता है।

बढ़ती उम्र में कौन सी महिलाओं को कौन सी बीमारियां होती हैं?

बढ़ती उम्र में महिलाओं हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, साथ ही एनीमिया, पीसीओडी, थायराइड और इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या बढ़ जाती है।

महिलाओं की सेहत किन वजहों से बिगड़ती है

गलत खानपान, तनाव, खराब लाइफस्टाइल और शरीर में पोषक तत्वों की कमी महिलाओं की सेहत बिगड़ने की बड़ी वजह बन रही है। आज करीब 40% महिलाएं लाइफस्टाइल डिजीज की दवाएं ले रही हैं, जबकि 18 से 35 साल की महिलाओं में मोटापा और डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। 40 साल की उम्र के बाद कैल्शियम की कमी आम हो जाती है। इसके अलावा 56% महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं, करीब 4 करोड़ महिलाओं को थायराइड की समस्या है और लगभग 70% महिलाओं में कैल्शियम व विटामिन-डी की कमी पाई जाती है।

PCOD और थायराइड से कैसे करें बचाव?

PCOD से बचाव करने के लिए, जंक फूड, एलोवेरा जूस, वजन कंट्रोल करने के साथ चाय-कॉफी भी कम लें। थायराइड कंट्रोल करने के लिए कपालभाति, सिंहासन बेहद फ़ायदेमंद माना जाता है। साथ ही खट्टी चीजें और तला-भुना ना खाएं और कुछ देर धूप में बैठें।

महिलाएं रहेंगी फिट

महिलाएं को फिट रहने के लिए बासी खाना ना खाएं, ब्रेकफास्ट जरूर करें, स्ट्रेस ना लें और बीमारी को इग्नोर ना करें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है
 

Latest Health News