कौन सा कैंसर सबसे तेजी से फैलता है? डॉक्टर से जानिए कौन-कौन से हैं ये
कैंसर हमेशा अचानक नहीं आता, लेकिन जब आता है,तो शरीर के भीतर चुपचाप एक जंग छेड़ देता है। हर कैंसर जानलेवा होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो धीरे-धीरे नहीं, बल्कि काफी तेजी से शरीर में फैलते हैं। यही कैंसर सबसे खतरनाक हैं क्योंकि जब तक आप इन्हें पहचानते हैं, तब तक ये आपके कई अंगों पर कब्ज़ा जमा चुका होता है। यहां जानेंगे
कैंसर, जिसे कर्क रोग भी कहते हैं, बीमारियों का एक समूह है जिसमें शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से और अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। ऐसे में समय रहते इसका पता लगाना और इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। विज्ञान की तरक्की के बाद अब कैंसर का इलाज संभव तो है लेकिन ये इलाज भी व्यक्ति की जान तभी बचा सकता है जब सही समय पर इसका इलाज कराया जाए। कैंसर के मामले पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ें हैं। अब 50 से कम उम्र के लोग भी कैंसर का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान (Early Detection) और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ऐसे में जब आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है तो डॉ. वसीम अब्बास, मेडिकल ऑन्कोलॉजी निदेशक, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, शालीमारबाग से जानेंगे कौन सा कैंसर सबसे तेजी से फैलता।
1. स्मॉल सेल लंग कैंसर
यह फेफड़ों के कैंसर का एक आक्रामक प्रकार है जो तेजी से बढ़ता है और शरीर के अन्य हिस्सों (जैसे मस्तिष्क) में जल्दी फैल सकता है। यह फेफड़ों के कैंसर के कुल मामलों का लगभग 10-15% होता है। इसे ओट सेल कार्सिनोमा (Oat Cell Carcinoma) भी कहा जाता है। लगभग 90% से अधिक SCLC मामलों का संबंध धूम्रपान (सिगरेट, बीड़ी आदि) से होता है। यह आमतौर पर धूम्रपान करने वालों में पाया जाता है।
2. पैनक्रिएटिक कैंसर
यह कैंसर अक्सर अपने शुरुआती चरणों में बिना लक्षण के बढ़ता है। जब तक इसका पता चलता है, तब तक यह आसपास के अंगों या रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुका होता है। इसके कारण इसे “Silent Killer” कहा जाता है। यह तब होता है जब अग्नाशय की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं।
पैनक्रिएटिक कैंसर के लक्षण
पीलिया
पेट या पीठ में दर्द
अकारण वजन घटना
भूख में कमी और थकान
पाचन संबंधी समस्याएं
अचानक डायबिटीज
3. लीवर कैंसर
लीवर कैंसर तब होता है जब लिवर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और विभाजित होती हैं। Hepatitis B&C, शराब का सेवन या फैटी लीवर के मरीजों में यह कैंसर तेजी से बढ़ता है और अन्य अंगों तक जल्दी पहुंच सकता है।
4. Acute Lukemia
यह ब्लड और बोन मैरो से जुड़ा कैंसर है। Acute Lymphoblastic Leukemia (ALL) और Acute Myeloid Leukemia (AML) दोनों कुछ ही दिनों में ब्लड काउंट को असामान्य बना देते हैं और तेजी से फैलते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
| ये भी पढ़ें: |
| क्या शलजम और मूली एक ही होती हैं, जानिए रंग के अलावा इनमें क्या अंतर होता है? |
| थायराइड के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, बाबा रामदेव से जानें Thyroid से बचने का आसान तरीका |
