1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नहीं लगी है चोट, फिर भी शरीर में पड़ने लगे हैं नील, किन जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत?

नहीं लगी है चोट, फिर भी शरीर में पड़ने लगे हैं नील, किन जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत?

क्या बिना चोट लगे आपके शरीर पर नील पड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण कुछ पोषक तत्वों की कमी की तरफ इशारा कर सकता है।

पोषक तत्वों की कमी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पोषक तत्वों की कमी

जब भी कभी छोटी-मोटी चोट लगती है या फिर आप किसी चीज से टकरा जाते हैं, तब नील पड़ जाते हैं। लेकिन अगर बेवजह ही त्वचा पर नील नजर आने लगें, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी पैदा हो गई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाएगी, तब आपको इस समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

जिंक की कमी

जिंक न केवल बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि त्वचा की हीलिंग में भी अहम भूमिका निभाता है। जिंक की कमी के कारण नील जल्दी-जल्दी पैदा हो सकते हैं। अगर आप इस जरूरी पोषक तत्व की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, दाल, चिकन और सी फूड्स को कंज्यूम कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स का सेवन करना जरूरी है।

विटामिन सी डेफिशिएंसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी आपकी स्किन और ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर बॉडी में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो जाए, तो थोड़ा सा दबाव पड़ने पर भी त्वचा पर नील पड़ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक संतरा, कीवी, आंवला और अमरूद में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

विटामिन के की कमी

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन के की कमी पैदा हो जाए, तो भी आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर नील उभर सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए आप पालक, केल, ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंडे की जर्दी में भी विटामिन के की मात्रा पाई जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News