1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ मसाला नहीं, औषधीय गुणों से भरपूर है कलौंजी, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

सिर्फ मसाला नहीं, औषधीय गुणों से भरपूर है कलौंजी, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

कलौंजी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके फायदे और कैसे करें इस्तेमाल?

कलोंजी के फायदे - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH कलोंजी के फायदे

कलौंजी का इस्तेमाल तड़के से लेकर अचार में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी सुगंध खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह छोटा मसाला सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कलौंजी के बीजों में थाइमोक्विनोन नामक पावरफुल बायोएक्टिव कंपाउंड होता है, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसे में कलौंजी का अगर सही तरीके से सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका?

कलौंजी खाने के फायदे

  • सूजन होता है कंट्रोल: शरीर में मौजूद सूजन गम्भीरर बीमात्रियों की वजह बन सकती है ऐसे में आप कलौंजी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूजन और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं। जिससे पाचन और मेटाबॉलिक कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

  • ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल: डॉक्टर शुभम वात्स्य के अनुसार, कलौंजी से फास्टिंग ब्लड शुगर एचबीएवेसी (HbA1c), बैड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और लिवर एन्ज़ाइम में इम्प्रूवमेंट होता है। खासकरयह डायबिटीज, फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल में बेहद फायदेमंद है। तो अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ा है आय बैड कोलेस्ट्रॉल इस मसाले का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • वजन होता है कम: अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मेटाबॉलिज्म को फास्ट करते हैं जो आपका बढ़ा हुआ वजन कम करने में मददगार है। 

  • गट हेल्थ होती है बेहतर: डॉक्टर शुभम वात्स्य के अनुसार, कलौंजी गट हेल्थ को भी बेहतर करती है। इसमें मौजूद थाइमोक्विनोन और कार्मिनेटिव गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं में बेहद कारगर है। 

कैसे करें कलौंजी का इस्तेमाल?

कलौंजी का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे पहले रोस्ट कर लें। इसे भुनने से इसके तेल एक्टिव हो जाते हैं, जिससे इसकी खुशबू और गुण दोनों बढ़ जाते हैं।इसका इस्तेमाल आप सीमित मात्रा में ही करें। आधा चम्मच कलौंजी सलाद, दाल या सब्जी में डालकर इसका सेवन आप कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News