अक्सर लोग बवासीर यानि पाइल्स की समस्या के समय परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या जिसे लोग बताने में हिचकिचाते हैं, जिसके चलते इसका इंफेक्शन और भी अधिक बढ़ जाता है। इसमें मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पीड़ित व्यक्ति का बैठना तक मुश्किल हो जाता है। जबकि कभी-कभी तो इसका दर्द असहनीय भी बन जाता है।
दरअसल, पाइल्स के कारण गुदा की ब्लड वेसल्स बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से जलन के साथ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि पाइल्स की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं, जैसें - कब्ज, पाचन क्रिया ठीक ढंग से काम न करना, मोटापा, तनाव आदि।
ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दवाओं के अलावा कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी अपनाकर निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कि क्या है वो उपाय साथ ही जानिए इसे किस तरह से इस्तमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
जानिए बवासीर को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
त्रिफला पाउडर
Image Source : freepikTriphala Powder
पाइल्स की समस्या से छुटकाार पाने के लिए त्रिफला भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए बकायन, नीम की निमोली और त्रिफला को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पाउडर बना लें और फिर रोजाना इस पाउडर का सेवन करें।
दूध और नींबू
पाइल्स की समस्या में दूध और नींबू फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए पहले एक कप दूध गर्म करके इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालकर तुरंत पी जाएं। ऐसा लगातार 3-7 दिन करने से आपको पाइल्स की समस्या से निजात मिल जाएगी।
नागदोन के पत्ते
औषधीय गुणों से भरपूर नागदोन के पत्ते भी बवासीर की समस्या से दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना नागदोन के 3 पत्ते जरूर खाएं।
एलोवेरा
Image Source : freepikAloe vera
एलोवेरा के सूजनरोधक गुण बवासीर की जलन कम हो करता है। पाइल्स के मरीज एलोवेरा के पल्प का किसी न किसी रूप में इसका सेवन करें।
नारियल तेल और हल्दी पाउडर
आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में नारियल का तेल अहम रोल निभाता है। अगर आपको बवासीर कि समस्या है तो ऐसे में आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अपने पाइल्स की जगह पर हल्के हाथों या कॉटन की मदद से लगाएं। ऐसा करने से आपको गुदा के हिस्से पर होने वाले बवासीर से राहत मिलती है।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News