1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है इस पेड़ की छाल, इस तरह करें सेवन, काबू में रहेगा शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है इस पेड़ की छाल, इस तरह करें सेवन, काबू में रहेगा शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 05, 2022 08:33 am IST,  Updated : Mar 06, 2022 07:49 am IST

आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए किस तरह असरदार है अशोक के पेड़ की छाल, साथ ही जानिए कैसे करें इसका सेवन।

Ashoka Tree for Diabetes - India TV Hindi
Ashoka Tree for Diabetes  Image Source : INSTAGRAM/ NUMERROVIBES / FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है।
  • मधुमेह के रोगियों के लिए अशोक के पेड़ की छाल भी एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

डायबिटीज यानि मधुमेह इन दिनों एक आम समस्या बन गई है, जिसकी मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। मधुमेह के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो इससे आपके शरीर के विभिन्न अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए यूं तो लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। ऐसे में आपके लिए अशोक के पेड़ की छाल भी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। जी हां, ये डायबिटीज के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाने में भी मदद करेगा। साथ ही इसके फूल और छाल दिल को मजबूत भी रखते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए किस तरह असरदार है अशोक के पेड़ की छाल साथ ही जानिए कैसे करें इसका सेवन। 

Related Stories

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है खीरा, यूं करें सेवन 

अशोक का पेड़ कंट्रोल करेगा ब्लड शुगर लेवल

एक रिसर्च के मुताबिक अशोक की छाल में एंटी -डायबिटिक का गुण मौजूद होता है, जोकि शुगर की मात्रा को रक्त में बढ़ने से रोकता है। साथ ही अशोक के फूलों में हाइपोग्लाइसेमिक पाया जाता है, जिसका सेवन करने से  इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करना चाहते हैं तो पहले विशेषज्ञ से बातचीत करके ही इसका इस्तेमाल करें।  

डायबिटीज के मरीज यूं करें अशोक की छाल का सेवन

पहला तरीका - 

सबसे पहले अशोक की छाल के साथ जामुन को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे डायबिटीज के मरीज को फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए असरदार है कुंदरू की पत्तियां, नेचुरल तरीके से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

दूसरा तरीका - 

डायबिटीज के मरीज पहले अशोक के फूलों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। अब रोजाना करीब 1-3 ग्राम पाउडर लेकर सेवन करें। ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। 

तीसरा तरीका - 

अशोक की छाल, नीम की छाल, हल्दी को बराबर मात्रा में लेकर इन सबका पाउडर बना लें। उसके बाद 100 ग्राम पानी में इस पाउडर को डालकर  काढ़ा बना लें। जब पानी आधा बच जाए तो गैस बंद कर दें। अब रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ब्लड शुगर लेवल नहीं हो रहा कंट्रोल? झट से दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, तुरंत मिलेगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।