1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चश्मा लगाते-लगाते हो गए हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, जल्द बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

चश्मा लगाते-लगाते हो गए हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, जल्द बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 01, 2022 08:25 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 09:10 pm IST

अगर आप भी इस समस्या से काफी परेशान हैं तो इस घरेलू नुस्खा को अपना सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।

 home remedy to improve eyesight- India TV Hindi
 home remedy to improve eyesight Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा
  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये चीजें

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान का असर स्किन, सेहत के साथ-साथ आंखों पर भी पड़ता है। बदलती लाइफस्टाइल में अधिक मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल करने की वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसके कारण रोशनी कम होती जा रही है। इतना ही नहीं, लगातार स्क्रीन देखने के कारण रूखी आंखों की समस्या से भी गुजरना पड़ता है। इस समस्या से युवा ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी तेजी से शिकार हो रहे हैं। 

स्क्रीन टाइम बढ़ जाने के कारण धीरे-धीरे व्यक्ति को हर एक चीज धुंधली नजर आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से काफी परेशान हैं तो इस घरेलू नुस्खा को अपना सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। 

तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए खाली पेट पिएं ये ड्रिंक, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें। इसके साथ ही हर आधा घंटा में स्क्रीन से कुछ सेकंड के लिए नजर हटाएं। आप चाहे तो थोड़ा सा ब्रेक ले सकते हैं। इससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इस चीज का सेवन

एक चम्मच सौंफ, दो बादाम और आधा चम्मच मिश्री को लेकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें और रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में डालकर पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

कैसे काम करेगा ये आयुर्वेदिक पाउडर

सौंफ

सौंफ में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और एसेंशियल विटामिन पाया जाता है जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके साथ ही गर्मियों में इसका सेवन करने से आपका शरीर को ठंडक मिलती हैं और पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। 

बादाम

बादाम में विटामिन ई  के अलावा जिंक आधा मात्रा में पाया जाता जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। इतना नहीं बादाम का सेवन करने से आंखों से जुड़ी बीमारी एज रिलेटेड मैक्युलर डीजेनेरेशन भी दूर करने में मदद मिलती हैं और आंखों की रेटिना हमेशा हेल्दी रहती है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।