1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्वाद के साथ पेठा पोषक तत्वों से है भरपूर, फ्लू से बचाएगा, लेकिन ये लोग रहें दूर

स्वाद के साथ पेठा पोषक तत्वों से है भरपूर, फ्लू से बचाएगा, लेकिन ये लोग रहें दूर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 04, 2022 02:01 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 02:01 pm IST

पेठे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

पेठा- India TV Hindi
पेठा Image Source : INST/MANASIS_CAKES_CREATIONS

Highlights

  • सफेद पेठे के सेवन से कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है
  • पेठे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं
  • ये कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है

पेठे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपको पता है पेठा मीठे के तौर पर खाने में जितना बेहतरीन होता है उतना ही इसकी सब्जी सेहत के लिए लाभदायक होता है। सफेद पेठे के सेवन से कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। पेठे को एक तरह का फल या सब्जी कहा जा सकता है।

पेठे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं। पेठे में सोडियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन, ए, बी, सी, ई, प्रोटीन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। आज हम आपको बताएंगे कि पेठे का सेवन करने से कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं तो चलिए आज हम आपको सफेद पेठा खाने के फायदों के बारे में बताते हैं-

इम्यूनिटी करता है बूस्ट-

किसी भी रोग से लड़ने का काम रोग प्रतिरोधक क्षमता करती है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से गंभीर स्थिति पैदा कर रहा है। खुद को इससे बचाने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना जरूरी है। ऐसे में पेठा आपकी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी होता है जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। 

विश्व मोटापा दिवस: मोटापो को छूमंतर करना है तो हरे सोया को दीजिए प्लेट में जगह

एसिडिटी और कब्ज में दिलाता है राहत-

पेठा खाना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो एसिडिटी और कब्ज की समस्या से परेशान हैं। जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनके लिए भी पेठा काफी लाभकारी है। इसके साथ ही ये शीतल पेय के रूप में काम करता है। 

तनाव करता है कम-
आजकल के वक्त में हर दूसरा शख्स तनाव से ग्रसित है। पेठे में विटामिन बी 12 होता है। ये शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। इसके साथ ही राइबोफ्लेविन थाइरॉड ग्रंथि और तनाव हार्मोन की गतिविधि को सुविधाजनक बनाता है। ये माइग्रेन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

वजन घटाने में असरदार-
बढ़ हुआ वजन कई लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो डाइट में पेठे को शामिल करें। पेठे में एनोरेक्टिक्स होता है जो भूख को शांत करने का काम करता है। इसके साथ ही एंटी ओबेसिटी गुण भी मोटापा को कम करता है।

खांसी से परेशान हैं? गन्ने के रस में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, जल्द दिखेगा आराम

फ्लू से बचाएगा-
मौसम बदलते ही कई लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार हो जाता है। इस फ्लू से बचाने का काम भी पेठा करता है। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक पेठे को फ्लू और सर्दी के इलाज में आयुर्वेद में दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

पेट-छाती में जलन और उल्टी से राहत- 
पेठा, छाती और पेट की जलन को ठीक करने में भी कारगर है। अगर आपको लगतार उल्टी हो रही है, तो पेठे का जूस या फिर इसका साग बनाकर खाने से फायदा मिल सकता है।

दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद-
पेठा, दमा से ग्रसित मरीजों के लिए दवा का काम करता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ होता है। दमा के रोगियों को नियमित तौर पर पेठा का सेवन करना चाहिए, इससे फेफड़ों को फायदा होता है। 

डायबिटीज के मरीज रहें दूर-
पेठे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इससे दूर रहना चाहिए। दरअसल पेठे में काफी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।