1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सब्जी में डालने की बजाय ऐसे करें अजवाइन-मेथी का इस्तेाल, कुछ ही दिनों में दिखेंगे एकदम स्लिम

सब्जी में डालने की बजाय ऐसे करें अजवाइन-मेथी का इस्तेाल, कुछ ही दिनों में दिखेंगे एकदम स्लिम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 28, 2022 08:55 am IST,  Updated : Feb 28, 2022 08:58 am IST

मेथी में फॉस्फोरस, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

 अजवाइन-मेथी- India TV Hindi
 अजवाइन-मेथी Image Source : FREEPIK

Highlights

  • अजवाइन और मेथी का पानी वजन कम करने, कब्ज को ठीक करने में लाभकारी होता है
  • मेथी और अजवाइन में तमाम आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं
  • मेथी में फॉस्फोरस, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं

शायद ही ऐसा कोई किचन हो जिसमें आपको मेथी और अजवाइन न मिले। ये न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही असरदार माने जाते हैं। अजवाइन और मेथी का पानी वजन कम करने, कब्ज को ठीक करने में लाभकारी होता है। मेथी और अजवाइन में तमाम आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं। मेथी में फॉस्फोरस, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। तो वहीं अजवाइन भी कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, आयरन, नियासिन, प्रोटीन, फैट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। जानें मेथी और अजवाइन का पानी पीने से होने वाले फायदे-

ब्लड शुगर करे कंट्रोल-

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन और मेथी का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अजवाइन और मेथी का पाउडर नियमित रूप से खाने से ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को कंट्रोल किया जा सकता है।

कटहल खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

इम्यूनिटी बूस्ट करता है-

मेथी-अजवाइन का पानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार साबित होता है। जिससे किसी भी तरह के इन्फेक्शन कर मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। दरअसल, मेथी-अजवाइन में विटामिन और मिनरल के गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देने का काम करते हैं।

वजन कम करे-
मेथी अजवाइन का पानी वजन कम करने के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय के तौर पर कार्य करता है। दरअसल, मेथी और अजवाइन में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही मेथी अजवाइन का पानी फैट बर्न करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे अपनी मॉर्निग ड्रिंक में शामिल कर सकते हैं। 

डाइट के चक्कर इन चीजों से न करें परहेज, हो सकती हैं कई परेशानियां

पाचन-
पाचन की समस्या से परेशान हैं तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास अजवाइन-मेथी का पानी पिएं ये आपके डाइजेशन को सही रखने में मदद कर सकता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, मैग्नीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एसिडिटी, पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।