1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ते जा रहे प्लांटर फेशियाइटिस के मरीज, स्वामी रामदेव ने बताया इसका घरेलू इलाज

बढ़ते जा रहे प्लांटर फेशियाइटिस के मरीज, स्वामी रामदेव ने बताया इसका घरेलू इलाज

खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। लोगों में तलवे से जुड़ी समस्याएं दूर हो रही है। प्लांटर फेशियाइटिस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्वामी रामदेव बता रहे हैं इसका इलाज।

प्लांटर फेशियाइटिस - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV/MAGNIFIC प्लांटर फेशियाइटिस

आज के समय में एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है क्योंकि इन दिनों थायराइड, पेट, दिल-फेफड़ें, पैंक्रियाज़, हड्डियां-किडनी, आंत सबके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और इन सभी बीमारियों का कनेक्शन तलवों से ही जुड़ा होता है। लेकिन इस एक्सरसाइज का सबसे ज़्यादा फायदा मिलेगा प्लांटर फेशियाइटिस के मरीज़ों को। प्लांटर फेशियाइटिस पैर के तलवे और एड़ी के हिस्से में होता है। हालांकि लगभग हर शख्स इस दर्द से एक बार ज़रूर गुज़रता है। लेकिन ज़्यादातर मामले 40 से 70 साल की उम्र के लोगों में देखने को मिलते हैं। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें हम बता दें कि ये जो है पैर के निचले हिस्से में कुशन वाला मोटा रबर बैंड जैसा लचीला स्ट्रक्चर होता है। जो चलते-दौड़ते वक्त शरीर के प्रेशर को झेलकर शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करता है। इसे प्लांटर कहते हैं और जब इसमें तनाव बढ़ जाता है या सूजन आ जाती है तो तलवों में-एड़ियों में बेइंतहा दर्द महसूस होता है, तो उस कंडीशन को प्लांटर फेशियाइटिस कहते हैं। 

और प्लांटर में तनाव-सूजन आने की वजह बनते हैं। हाई यूरिक एसिड-डायबिटीज़ हाइपोथायराइड और मोटापा या किसी तरह का फ्रैक्चर फ्लैट फुट वालों को भी ये दर्द परेशान करता है। अच्छा इसके अलावा कई बार देर तक एक ही पोज़ीशन में बैठे रहने या पैर लटकाने से पंजे सुन्न भी हो जाते हैं उसकी क्या वजह हो सकती है। इसकी वजह है नर्व्स की कमज़ोरी जिसकी वजह से शरीर के जिस हिस्से में ब्लड सप्लाई कम हो जाती है वो सुन्न पड़ जाता है लेकिन बार बार अगर ऐसा हो रहा है तो ये बॉडी में आयरन डेफिशियेंसी का भी सिग्नल हो सकता है। दर्द तो 100 तरह के हैं लेकिन उनका इलाज क्या है। ये जानना भी ज़रूरी है इसलिए आज स्वामी रामदेव प्लांटर फेशियाइटिस का इलाज बताएंगे। 

लाइफस्टाइल की बीमारी

  • बीपी-शुगर
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • ओबेसिटी
  • थायराइड
  • लंग्स प्रॉब्लम
  • इनसोम्निया
  • आर्थराइटिस
  • डेफिशियेंसी

रोज़ योग के फायदे 

  • एनर्जी बढ़ेगी
  • बीपी कंट्रोल
  • वजन कंट्रोल
  • शुगर कंट्रोल
  • नींद में सुधार
  • बेहतर मूड

मजबूत इम्यूनिटी

  • गिलोय-तुलसी काढ़ा
  • हल्दी वाला दूध
  • मौसमी फल
  • बादाम-अखरोट

हार्ट को बनाए हेल्दी लौकी कल्प 

  • लौकी का सूप
  • लौकी की सब्जी
  • लौकी का जूस

किडनी डिजीज कंट्रोल करें

  • नमक
  • चीनी
  • प्रोटीन

थायराइड कंट्रोल करने के उपाय

  • वर्कआउट जरूर करें
  • सुबह एप्पल विनेगर पीएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • कुछ देर धूप में बैठें
  • 7 घंटे की नींद जरूर लें

Latest Health News