A
Hindi News हेल्थ बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, कहीं खराब न हो जाएं आपके फेफड़े, लंग्स को साफ कैसे रखें?

बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, कहीं खराब न हो जाएं आपके फेफड़े, लंग्स को साफ कैसे रखें?

How To Clean Lungs: प्रदूषण की वजह से फेफड़ों के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप लंग्स की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

प्रदूषण का कहर- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH प्रदूषण का कहर

प्रदूषण आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। बढ़ता हुआ प्रदूषण आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में जलन, देखने में दिक्कत, इस तरह की समस्याओं को जन्म दे रहा है। अगर आप भी इस दूषित हवा में सांस ले रहे हैं, तो आपको अपने फेफड़ों की देखभाल पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जहरीली हवा के कारण फेफड़ों के कैंसर समेत कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

फायदेमंद साबित होगी स्टीम- भाप लेने से फेफड़ों के स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। इसके अलावा आप अपने फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से बचाव के लिए आप प्राणायाम को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

स्मोकिंग से बनाएं दूरी- अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपको अपनी इस बुरी आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। आपको बता दें कि स्मोकिंग की आदत न केवल आपके फेफड़ों को बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप वाकई में अपने फेफड़ों को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको तुरंत स्मोकिंग से दूरी बना लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डाइट प्लान पर ध्यान देना जरूरी- प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आपको अपने डाइट प्लान पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकने के लिए विटामिन डी से भरपूर सुपर फूड्स की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन ई रिच खाने-पीने की चीजें भी लंग्स को प्रोटेक्ट करने में कारगर साबित हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News