A
Hindi News हेल्थ पढाई का प्रेशर बच्चों की सेहत के लिए है खतरनाक, इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार, बाबा रामदेव से जानें बिना तनाव लिए दिमाग कैसे होगा शार्प?

पढाई का प्रेशर बच्चों की सेहत के लिए है खतरनाक, इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार, बाबा रामदेव से जानें बिना तनाव लिए दिमाग कैसे होगा शार्प?

एक स्टडी के मुताबिक देश में हर 3 या 4 में से एक बच्चा हाई बीपी लिए घूम रहा है बचपन में डिप्रेशन, हाइपरटेंशन तो 25 की उम्र आते आते युवा दिल और किडनी की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में बच्चों की हेल्थ पर निगेटिव इफेक्ट ना पड़े इसलिए बाबा रामदेव बता रहे हैं बिना तनाव लिए बच्चों के दिमाग को कैसे बनाएं शार्प?

पढाई का प्रेशर बच्चों की सेहत के लिए है खतरनाक- India TV Hindi Image Source : SOCIAL पढाई का प्रेशर बच्चों की सेहत के लिए है खतरनाक

ऋतुओ का राजा बसंत आ गया है। इस मौसम में कुदरत एकदम निखरे अंदाज़ में स्वागत करती है। गुनगुनी धूप, रंग बिरंगे फूल.पूरी कायनात ख़ूबसूरत दिखायी देती है। सर्द रातों के बाद नेचर में ताज़गी भर जाती है। मौसम सुहाना हो जाता है लेकिन मैं बता दूं कि वसंत में खिले पीले फूलों का अलग ही महत्व होता है। पीला रंग मन का रंग कहा जाता है पॉज़िटिव सोच लाता है। मां सरस्वती को भी तो पीले फूल ही चढ़ाए जाते हैं। मां सरस्वती के आशीर्वाद की ज़रूरत तो उन बच्चों को भी है जो बोर्ड एक्ज़ाम की तैयारी में जुटे हैं क्योंकि परीक्षा शुरू होने में सिर्फ 11 दिन रह गए हैं। उन बच्चों पर जो एक़्ज़ाम का मेंटल प्रेशर है वो शिक्षा की देवी मां सरस्वती ही अपनी कृपा से घटाएंगी। पढ़ाई का ये प्रेशर नहीं घटा तो बच्चों की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता हैं कई बच्चे तो जब प्रेशर नहीं झेल पाते तो खुदकुशी तक के ख्याल मन में लाने लगते हैं। स्कूल की ये टेंशन उन्हें 10-12 साल की उम्र में ही हाइपरटेंशन का मरीज़ बना रही है.

एक स्टडी के मुताबिक देश में हर 3 या 4 में से एक बच्चा हाई बीपी लिए घूम रहा है बचपन में डिप्रेशन, हाइपरटेंशन तो 25 की उम्र आते आते युवा दिल और किडनी की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों की हेल्थ पर निगेटिव इफेक्ट ना पड़े इसलिए पेरेंट्स को भी पढ़ाई के इस प्रेशर से बच्चों को निकालने के तरीके सीखने होंगे।बच्चों के नंबर कम आए या ज़्यादा..माता-पिता को उनके साथ खड़े होना होगा, उनका हौंसला बढ़ाना होगा। और ये बताएंगे स्वामी रामदेव जो खुद गुरुकुल चलाते हैं। हज़ारो बच्चों की ज़िंदगी बेहतर बनाते हैं योगगुरू कैसे उन बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का पाठ पढ़ाते हैं उन्हें कामयाब बनाते हैं ये उन्ही से जानते हैं।

स्ट्रेस-टेंशन   बच्चों पर असर 

  • फिज़िकली वीक
  • मेंटली हेल्थ डिस्टर्ब
  • स्ट्रेस से एनर्जी
  • लेवल डाउन
  • जल्दी थक जाते हैं
  • पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं

बच्चा बनेगा तेज़ तर्रार - ब्रेन होगा शार्प 

  • ब्राह्मी
  • शंखपुष्पी
  • अश्वगंधा

बच्चों की ब्रेन पावर - कैसे बढ़ाएं

  • 5 बादाम, 5 अखरोट पानी में भिगोएं
  • अच्छे से पीसकर ब्राह्मी मिलाएं
  • शंखपुष्पी,ज्योतिषमति डालकर पीएं

बच्चों बनेंगे ऊर्जावान - सुपरफूड

  • दूध
  • ड्राई फ्रूट
  • ओट्स
  • बींस
  • मसूर की दाल
  • शकरकंद

मजबूत इम्यूनिटी

  • गिलोय-तुलसी काढ़ा
  • हल्दी वाला दूध
  • मौसमी फल
  • बादाम-अखरोट

फ़िज़िकल ग्रोथ बढ़ेगी 

  • आंवला-एलोवेरा जूस 
  • दूध के साथ शतावर 
  • दूध के साथ खजूर + केला 

मायोपिया - दुनिया में

  • 20% आबादी प्रभावित
  • 45 फीसदी युवा पीड़ित
  • 25% बच्चे बीमारी का शिकार

बच्चे बनेंगे जीनियस  

  • शार्प मेमोरी
  • शानदार कंसंट्रेशन 
  • तेज दिमाग
  • अच्छी ग्रोथ

दूर करें हाइपरटेंशन 

  • खूब पानी पीएं 
  • स्ट्रेस, टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं

हार्ट के लिए सुपर फूड 

  • अलसी
  • लहसुन
  • दालचीनी
  • हल्दी

हड्डियां मज़बूत बनाएं -  क्या खाएं

  • गिलोय का काढ़ा 
  • हरसिंगार फूल का रस 
  • हल्दी-मेथी-सौंठ पाउडर 
  • हल्दी दूध 

 

Latest Health News