1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लोगों से अपील, रोज 40 मिनट योग करके घातक बीमारियों से बचेगी बच्चे-बच्चे की सेहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लोगों से अपील, रोज 40 मिनट योग करके घातक बीमारियों से बचेगी बच्चे-बच्चे की सेहत

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को योग संकल्प लेने की अपील की है। योग चेन और योग रील्स बनाने के लिए कहा है। क्योंकि योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि आपको सेहतमंद रखने का जबरदस्त टॉनिक है। इंडिया टीवी भी लगातार लोगों को योग से जुड़ने की मुहिम चला रहा है।

पीएम मोदी योगाभ्यास- India TV Hindi
Image Source : PTI पीएम मोदी योगाभ्यास

इंडिया टीवी पिछले कई सालों से योग और उसके फायदों को घर-घर तक पहुंचाने की मुहिम चला रहा है। योग चेन और योग रील्स को बढ़ावा दे रहा है। जिसे देखते हुए हाल ही में पीएम मोदी ने मन की बात में योग की चेन और लोगों के योग की रील्स बनाने की बात कही और लोगों से योग का संकल्प लेने के लिए कहा। योग की अहमियत पीएम से लेकर स्कूल-कॉलेज संस्थान तक समझ रहे हैं। तभी तो जहां बड़ी बड़ी कंपनियों में योग के लिए जगह है तो वहीं कई स्टार्टअप्स ने ऑफिस में योग hours तय कर दिए हैं।

हेल्थ अवेयरनेस को लेकर सिर्फ कॉरपोरेट ही नहीं स्कूल भी पीछे नहीं हैं। स्कूलों में ब्लैक बोर्ड के साथ शुगर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इस पहल का मकसद बच्चों को जागरुक करना है कि उन्हें शुगर कितनी खानी चाहिए, कितनी चीनी लेनी चाहिए, ताकि बच्चे कम उम्र  से ही सेहत को लेकर अलर्ट रहें। इसका असर काफी पॉज़िटिव होगा। बचपन से ही हेल्दी लाइफस्टाइल की आदत डालने में ये कोशिश काफी मददगार साबित हो सकती है। 

योग से दूर होंगी ये बीमारियां

शुगर-बीपी,हार्ट डिजीज़,लंग-लिवर प्रॉब्लम के साथ आर्थराइटिस, थायराइड जैसी बीमारियां जो उम्र बढ़ने के साथ साथ हमले को तैयार रहती हैं उनसे बचने में मदद कर सकती है। इससे फिट इंडिया और स्ट्रॉन्ग इंडिया की नीव रखी जा सकती है। तभी तो नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील भी की है कि अगर आप अब भी योग से दूर हैं तो योग से ज़रूर जुड़े। आइये आज स्वामी रामदेव से जानते हैं 21 योगासनों का पूरा पैकेज जो आपके शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाता है।

योग की 'ABCD' 

योग शुरू करने से पहले आपको योग की ABCD जानना जरूरी है। अगर आप सही तरीके से योग नहीं करेंगे तो योग से फायदा नहीं मिलेगा। खासतौर से योग में 
ब्रीदिंग पर ध्यान देना होता है। अगर व्यायाम के दौरान सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया ठीक कर ली गई तो योग से अच्छा कोई दूसरा व्यायाम नहीं है। सांस कैसे लेनी है, कितनी देर पहले खाना खाएं, कितनी देर योग करें, कौन से आसन नहीं करने, खिंचाव आने पर क्या करें, प्राणायाम का सही तरीका क्या है ये सब आपको जान लेना चाहिए।

दिल के मरीज़ ना करें ये योग
  • चक्रासन 
  • हलासन 
  • सर्वांगासन
  • शीर्षासन
  • कपालभाति धीरे करें
  • भस्त्रिका धीरे करें
हाई बीपी वाले ना करें ये योग
  • दंड-बैठक    शीर्षासन   सर्वांगासन
  • योग क्षमता के हिसाब से करें 
सर्वाइकल के मरीज ना करें ये योग
  • गर्दन को आगे ना झुकाएं
  • आसन में झटके से वापस ना आएं
  • चक्कर आने पर रुक जाएं
  • पवनमुक्तासन में सिर ना उठाएं
  • कपालभाति धीरे-धीरे करें 
स्लिप डिस्क में ना करें ये योग
  • पादहस्तासन
  • त्रिकोणासन 
  • उत्तानपादासन
आदत में शामिल करें
  • एलोवेरा-गिलोय जूस 
  • हल्दी वाला दूध 
  • जीरा,धनिया,सौंफ,मेथी
  • अजवाइन का पानी 
हेल्दी लाइफ स्टाइल
  • खूब पानी पीएं 
  • स्ट्रेस, टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं

 

Latest Health News