पेट खराब होने पर क्या करें: बारिश में अक्सर लोगों का हाजमा खराब रहता है। ज्यादातर लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो जाते हैं या फिर अपच की समस्या होती है। इसके अलावा इस मौसम कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं जिनमें आपका पेट खराब हो जाता है। इस स्थिति में दवाईयों के अलावा आप कुछ घरेलू उपचारों की भी मदद ले सकते हैं। ये घरेलू उपचार दादी-नानी के जमाने से कारगर हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पेट खराब होने पर क्या करें-Home remedies for upset stomach?
1. कच्चे केले को आग पर पका कर खाएं
कच्चा केला लें और इसे आग पर पकाएं। इसके बाद इसे मैश करें और शहद मिलाकर इसे खाएं। ये तरीका पेट दादी-नानी के जमाने से पेट बांधने का रहा है। इससे आपके खराब पेट पर एक लगाम सी लगती है और मल त्याग की फ्रीक्वेंसी कम हो जाती है।
2. जीरे का पानी पिएं
पेट खराब होने पर जीरे का पानी पीना कई प्रकार से काम करता है। ये आपके पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। ये पहले अपच, गैस और एसिडिटी को कम करता है और फिर पेट में हो रही ऐंठन में कमी लाता है। इसके अलावा ये शरीर में हाइड्रेशन को भी बनाए रखता है।
Image Source : socialjeera_water
3. दही खाएं
दही का सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है। ये पेट खराब होने पर भी इतना ही कारगर है। दरअसल, दही, एंटीबैक्टीरियस और एंटीफंगल है जो कि पेट के बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को कम करता है और खराब पेट को सही करता है। तो, इस समस्या में दही में पानी मिलाकर पतला करें और इसे खाएं।
4. नारियल पानी पिएं
जब आपका पेट खराब होता है तो शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको नारियल पानी पीना चाहिए। इसके इक्लोट्रोलाइट्स, आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं और डिहाइड्रेशन के लक्षणों में कमी लाते हैं। इसके अलावा ये इंफेक्शन को कम करने में भी मददगार है। तो, पेट खराब हो तो इन चीजों का सेवन करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News