सदाबहार के फूल लगभग हर किसी के घर में पाए जाते हैं। ये दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं, गुलाबी रंग के इसके फूल आपको मानसिक सुकून देंगे। सदाबहार के फूल और पत्तियां दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभदायक हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार सदाबहार की पत्तियों और फूलों में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका पौधा डायबिटीज को कंट्रोल करने के आलावा फेफड़ों में फैले इन्फेक्शन या बलगम का जमाव भी दूर करता है। आइए जानते हैं ये पौधा डायबिटीज के अलावा किन बीमारियों को दूर करने में असरदार है।
डायबिटीज को करता है कंट्रोल:
सदाबहार से शुगर को कम किया जा सकता है। ये पेट में बाईं ओर स्थित पेनक्रियाज की बीटा सेल्स को ताकत देता है, जिस से पेनक्रियाज सही मात्रा से इंसुलिन निकालने लगती है। इंसुलिन ही वो हार्मोन है जो ब्लड में शुगर के मात्रा को बैलेंस करके रखता है।
- स्वामी रामदेव के अनुसार छोटे बच्चों को अगर ब्लड शुगर की समस्या है तो 5 पत्तियों का सेवन कराएं। वहीं युवा लोग दिन में तीन बार 10-10 सदाबहार की पत्तियों को चबाकर खा लें। इससे लाभ मिलेगा।
- सदाबहार की पत्तियों के अलावा इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए खीरा, करेला, टमाटर, सदाबहार के फूल और पत्तियां, चिरैता आदि का जूस निकाल रोजाना खाली पेट पिएं। इससे तेजी से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा।
इन बीमारियों में भी है कारगर सदाबहार के फूल:
- सांस संबंधी बीमारियों में फायदेमंद: सदाबहार के फूलों के एक्टिव इंग्रीडिएंट अस्थमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस और सर्दी के लक्षणों के लिए बेहतरीन ट्रीटमेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा ये हमारी सांसों के रास्ते में मौजूद इन्फेक्शन या बलगम को निकालने में भी मददगार है। इसके इस्तेमाल से गले में खराश और खांसी से भी राहत मिलती है।
- हाई बीपी को करता है कंट्रोल: सदाबहार में सर्पेंटाइन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद हैं। सदाबहार की जड़ को साफ करके सुबह चबाकर के खाने से हाई ब्लड प्रेशर में काफी आराम मिलता है।
- पेट दर्द के लिए बेहद असरदार: आधी से ज्यादा बीमारी पेट की समस्या से जुड़ी होती हैं। ऐसे में सदाबहार की जड़ से पेट की सेहत का ध्यान रखा जा सकता है। जिन लोगों को कब्ज या फिर पेट दर्द या उससे जुड़े अन्य रोग परेशान करते हैं, उनके लिए यह पौधा बड़ा ही लाभदायक होता है।
ऐसे करें इस्तेमाल:
इसके ताजे पत्तों को चबाकर अपने दिन की शुरुआत करें। इसके पत्तों को पानी में उबालकर छान कर पिया जा सकता है। इसी तरह इसके पत्ते और फूल के रस का सेवन करने के साथ ये पाउडर के रूप में बाजार में मिल जाता है। जिसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News