A
Hindi News हेल्थ चिलचिलाती गर्मी बन सकती है डायबिटीज की वजह, स्वामी रामदेव से जानिए इस मौसम में बॉडी फिट रखने का सिंपल फॉर्मूला

चिलचिलाती गर्मी बन सकती है डायबिटीज की वजह, स्वामी रामदेव से जानिए इस मौसम में बॉडी फिट रखने का सिंपल फॉर्मूला

चिलचिलाती धूप की वजह से शरीर ज्यादा पसीना बहाता है। इससे पानी के साथ सोडियम-पोटेशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे इंसुलिन का प्रोडक्शन डिस्टर्ब होता है। ऐसे में बाबा रामदेव से जानें इस गर्म मौसम में खुद को कैसे रखें हेल्दी?

बाबा रामदेव स्वास्थ्य टिप्स- India TV Hindi Image Source : SOCIAL बाबा रामदेव स्वास्थ्य टिप्स
गर्मी का दौर शुरु हो गया है। सुबह में ही, सूरज की तेज-चमकदार रोशनी हाल बेहाल करने लगी है। दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप का तो कहना ही क्या। राजधानी दिल्ली समेत 26 शहरों में, गर्मी का येलो अलर्ट जारी करना पड़ा है। अगले 3 से 4 दिन में, मेक्सिमम टेम्परेचर 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली में तो बाकायदा--'हीट एक्शन प्लान 2025' स्टार्ट है ताकि 'हीट वेव deaths' की नौबत न आये। क्योंकि हीट वेव से डेथ रेट 62% बढ़ा है। शरीर की ताकत सोख लेने वाली चिलचिलाती धूप, सेहत बिगाड़ देती है गर्म हवाओं की वजह से शरीर ठंडा होने के लिए ज्यादा पसीना बहाता है। इससे पानी के साथ सोडियम-पोटेशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है जिसका सीधा असर किडनी और पेनक्रियाज़ पर पड़ता है जो बीटा सेल्स के फंक्शन को डिस्टर्ब करता है और फिर इससे इंसुलिन का प्रोडक्शन डिस्टर्ब होता है। 
 
ऐसे में थोड़ी सी भी अनदेखी घातक बन सकती है। खासकर साफ-सफाई के मामले में क्योंकि गर्मी में 'स्टमक इंफेक्शन' की बड़ी वजह दूषित पानी भी है जो पेनक्रियाज के फंक्शन को बिगाड़ देता है। इतना ही नहीं, पानी में मौजूद हार्मफुल एलिमेंट ऑर्सेनिक, निकल, एल्युमिनियम, सीसा भी इंसुलिन प्रोडक्शन को कम करते हैं इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए साफ-सफाई का ख्याल रखिए। साफ पानी-नेचुरल ड्रिंक के जरिए बॉडी को हाइड्रेट रखिए। धूप में निकलने से पहले छाता लगाना-सिर ढकना मत भूलिए ताकि गर्मी का असर वाइटल ऑर्गन्स पर ना पड़े। डायबिटीज जैसी बीमारी को ट्रिगर ना करे और योग प्राणायाम से कैसे रहे तपती गर्मी में कूल कूल ये स्वामी Ramdev से जानते हैं
 

बच्चों में तेजी से बढ़ा टाइप-2 डायबिटीज

  •  9-14 साल की उम्र में लाइफ स्टाइल डिजीज
  • बच्चों की सेहत का  बड़ा दुश्मन

शुगर पेशेंट भारत में

  • 10 करोड़ से ज़्यादा
  • पिछले 30 साल में 150% बढ
  • अगले 15 साल में करीब 14 करोड़ होंगे
  • 10 करोड़ से ज़्यादा प्रीडायबिटिक          

नॉर्मल शुगर लेवल       

  • खाने से पहले                  100 से कम               
  • खाने के बाद                    140 से कम
  • प्री-डायबिटीज
  • खाने से पहले      100-125 mg/dl
  • खाने के बाद       140-199 mg/dl
  • डायबिटीज
  • खाने से पहले       125 से ज्यादा mg/dl
  • खाने के बाद        200 से ज्यादा mg/dl

डायबिटीज के लक्षण 

  • ज्यादा प्यास लगना 
  • वजन घटना 
  • धुंधला दिखना 
  • ज्यादा यूरिन आना 
  • सिरदर्द 
  • घाव ना भरना 
  • कमजोरी 

चीनी कितनी खाएं?

  • WHO की गाइडलाइन
  • 1 दिन में 5 ग्राम से ज्यादा चीनी ना खाएं
  • 5 ग्राम यानि 1 चम्मच 
  • 3 गुना ज्यादा चीनी खाते हैं लोग
  •  सफेद चावल से डायबिटीज का रिस्क

डायबिटीज की वजह 

  • तनाव
  • बेवक्त खाना
  • जंकफूड 
  • पानी कम पीना
  • वक्त पर न सोना 
  • वर्कआउट न करना 
  • मोटापा
  • जेनेटिक 

शुगर होगी कंट्रोल - करें योग

  • मंडूकासन 
  • योगमुद्रासन
  • वक्रासन 
  • भुजंगासन
 

Latest Health News