A
Hindi News हेल्थ हाई यूरिक एसिड की समस्या में गुड़ खाना चाहिए या फिर नहीं?

हाई यूरिक एसिड की समस्या में गुड़ खाना चाहिए या फिर नहीं?

High Uric Acid: क्या आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बताएंगे कि इस प्रॉब्लम में गुड़ का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं...

हाई यूरिक एसिड- India TV Hindi Image Source : FREEPIK हाई यूरिक एसिड

गुड़ में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दादी-नानी के जमाने से सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने की सलाह दी जाती रही है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर किसी की सेहत पर गुड़ खाने से पॉजिटिव असर पड़ता हो। अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या रहती है, तो आपको गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आइए इसके पीछे की वजह को समझने की कोशिश करते हैं।

क्यों नहीं खाना चाहिए गुड़?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ में प्यूरीन तो नहीं होता लेकिन फ्रुक्टोज की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। अगर आपको हाई यूरिक एसिड या फिर गठिया की समस्या है, तो फ्रुक्टोज से भरपूर खाने-पीने की चीजें आपके लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। आइए गुड़ के अलावा भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिनमें फ्रुक्टोज की मात्रा मौजूद होती है।

फ्रुक्टोज युक्त फूड्स

चीनी और शहद में भी फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है। प्रोसेस्ड पैकेज्ड फूड्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भी अच्छी खासी मात्रा में फ्रुक्टोज होता है। अगर आपको हाई यूरिक एसिड है, तो आपको इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। अगर आप यूरिक एसिड की समस्या पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए।

गौर करने वाली बात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूरिक एसिड से जूझ रहे मरीजों को फ्रुक्टोज और प्यूरीन रिच फूड्स से परहेज करना चाहिए। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा चेरी और खट्टे फल भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News