1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थोड़ा सा खाते ही फूल जाता है पेट, शुरू कर दीजिए इन सुपर फूड्स का सेवन, दूर हो जाएगी ब्लोटिंग की समस्या

थोड़ा सा खाते ही फूल जाता है पेट, शुरू कर दीजिए इन सुपर फूड्स का सेवन, दूर हो जाएगी ब्लोटिंग की समस्या

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 24, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 04:18 pm IST

How to get rid of bloating: क्या आप भी ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ सुपर फूड्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।

ब्लोटिंग की समस्या- India TV Hindi
ब्लोटिंग की समस्या Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लोटिंग की समस्या को समय रहते ट्रीट करना बेहद जरूरी है वरना आपको पेट में भारीपन के साथ-साथ बेचैनी भी महूसस होती रहेगी। अगर आप पेट से जुड़ी इस समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। इस तरह के सुपर फूड्स आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा पपीता

अगर आपका पेट थोड़ा सा खाना खाते ही फूल जाता है, तो आपको कुछ दिन पपीते का सेवन करके देखना चाहिए। पपीते में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पपीता खाने के लगभग आधे घंटे के बाद ही आपको हल्का महसूस होने लगेगा। पपीता आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी वरदान साबित हो सकता है।

खाएं खीरा और दही

पेट की सेहत को सुधारने के लिए खीरे का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे में लगभग 95% पानी होता है और यही वजह है कि खीरा गैस को बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकता है। दही को भी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लोटिंग की समस्या को कंट्रोल करने के लिए खाना खाने के बाद आधी कटोरी दही का सेवन किया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगा पुदीना

पेट में भारीपन महसूस होने पर आप पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं। पुदीने की पत्तियों में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आप औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ का सेवन भी कर सकते हैं। चुटकी भर सौंफ को पानी में मिक्स कर कंज्यूम कर लीजिए और आपको थोड़ी ही देर में राहत महसूस होने लगेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।