Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नहीं पकड़ेगी सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या, सुबह उठते ही गर्म पानी में इस चीज को घोलकर पी जाएं

नहीं पकड़ेगी सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या, सुबह उठते ही गर्म पानी में इस चीज को घोलकर पी जाएं

Written By: Vanshika Saxena
Published : Oct 24, 2025 06:30 am IST, Updated : Oct 24, 2025 06:30 am IST

How to prevent cold cough and flu: क्या आप भी सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर देना चाहिए।

सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाव- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाव

बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम के केस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको सर्दी, खांसी या फिर जुकाम होने की संभावना बढ़ सकती है। जो लोग इस तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार नहीं बनना चाहते हैं, वो अपने डाइट प्लान में औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं। आइए इस ड्रिंक के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गर्म पानी में मिलाएं शहद

शहद को दादी-नानी के जमाने से गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। सबसे पहले आपको एक गिलास में गर्म पानी निकाल लेना है। अब आपको इस गर्म पानी में एक स्पून शहद को अच्छी तरह से मिला लेना है। यकीन मानिए इस ड्रिंक को पीना न केवल आपके गले के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सुबह-सुबह पीना ज्यादा फायदेमंद

अगर आप सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट शहद वाले गर्म पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को पीने से इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है।

सेहत के लिए वरदान

शहद को इस तरह से अपने डाइट प्लान में शामिल करके गट हेल्थ को सुधारा जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं, पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी मददगार साबित हो सकती है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो भी शहद वाले गर्म पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement