1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन डी की कमी के ऐसे लक्षण, जो सिर्फ रात में महसूस होते हैं

विटामिन डी की कमी के ऐसे लक्षण, जो सिर्फ रात में महसूस होते हैं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 23, 2025 10:55 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 10:55 pm IST

Vitamin D Deficiency: कहीं आप भी रात में दिखाई देने वाले विटामिन डी के इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे हैं?

विटामिन डी की कमी- India TV Hindi
विटामिन डी की कमी Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि अगर आपने लंबे समय तक विटामिन डी की कमी को दूर नहीं किया, तो आप सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से घिर सकते हैं? आप इस जरूरी विटामिन की कमी को तभी दूर कर पाएंगे, जब आप इसके लक्षणों को पहचान पाएंगे। आज हम आपको विटामिन डी की कमी के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ रात में ही महसूस होते हैं।

दर्द महसूस होने पर हो जाएं सावधान

पैरों, जांघों, पीठ या फिर दूसरी मांसपेशियों में दर्द महसूस होने पर आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। रात में मांसपेशियों में तेज दर्द महसूस होने का ये मतलब हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मसल पेन विटामिन डी की कमी का वॉर्निंग साइन साबित हो सकता है।

महसूस हो सकता है सुन्नपन

शरीर में सुन्नपन महसूस होना, ये लक्षण मामूली नहीं है बल्कि विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में ऐंठन, सुन्नपन या फिर झुनझुनी महसूस होने पर आपको अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। हो सकता है कि जिस लक्षण को आप साधारण समझ रहे हों, वो विटामिन डी जैसे बेहद जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो।

जरूरी है बचाव करना

अगर आप विटामिन डी की कमी को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको हर रोज थोड़ी देर के लिए धूप में जरूर बैठना चाहिए। इसके अलावा विटामिन डी से भरपूर फूड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करके भी आप इस विटामिन की कमी से बच सकते हैं। आपको बता दें कि फैटी फिश, अंडे की जर्दी, दूध, दही, संतरे में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।