1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर रोज चलें 10 हजार कदम, वेट लॉस के साथ-साथ मिल सकते हैं ये जबरदस्त फायदे

हर रोज चलें 10 हजार कदम, वेट लॉस के साथ-साथ मिल सकते हैं ये जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 23, 2025 11:00 am IST,  Updated : Oct 23, 2025 11:31 am IST

Walk 10,000 Steps Daily: अगर आप हर रोज नियम से 10 हजार कदम चलते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं। आइए जानकारी हासिल करते हैं।

रोज वॉक करने के फायदे- India TV Hindi
रोज वॉक करने के फायदे Image Source : FREEPIK

वॉक करने की आदत आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर रोज 8 से 10 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। अगर आप महज एक महीने तक 10 हजार कदम चलने की आदत को फॉलो करते हैं, तो आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आइए जानते हैं कि 10,000 कदम चलने से आपको वेट लॉस के अलावा क्या-क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं...

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

वॉक करने की आदत हार्ट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। रोज 10 हजार कदम चलने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इतना ही नहीं, वॉक करने की आदत ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकती है। कुल मिलाकर दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आप रोज 10 हजार कदम चलना शुरू कर सकते हैं।

बोन से लेकर गट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रेगुलरली वॉक करना बेहद जरूरी है। रोजाना 10 हजार कदम चलने से बोन रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा रोज वॉक करने की आदत, गट हेल्थ को सुधारने में भी मदद कर सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोज 10 हजार कदम चलना शुरू कर दीजिए।

मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

वॉक करने से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। अगर आप तनाव और एंग्जायटी को कम करना चाहते हैं, तो वॉक करने की आदत को डेवलप कर सकते हैं। मूड को बूस्ट करने के लिए वॉक करने की सलाह दी जाती है। हर रोज 10 हजार कदम चलने से आपकी नींद की गुणवत्ता को भी सुधारा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।