1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. टीएलसी बढ़ने से कौन सी बीमारी होती है? जब बढ़ जाता है TLC, तो शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण

टीएलसी बढ़ने से कौन सी बीमारी होती है? जब बढ़ जाता है TLC, तो शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 22, 2025 04:31 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 04:31 pm IST

TLC Increases In Blood: क्या आप जानते हैं कि अगर ब्लड में टीएलसी बढ़ जाता है, तो आपका इम्यून सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है?

टीएलसी बढ़ने पर क्या होता है?- India TV Hindi
टीएलसी बढ़ने पर क्या होता है? Image Source : FREEPIK

Disease Caused When TLC Increases: सबसे पहले आपको मेडिकल टर्म टीएलसी को आसान भाषा में समझ लेना चाहिए। बॉडी में वाइट ब्लड सेल्स काउंट को मेडिकली टीएलसी यानी टोटल ल्यूकोसाइट काउंट का नाम दिया गया है। वहीं, अगर शरीर में वाइट ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ने लगता है, तो इस कंडीशन को ल्यूकोसाइटोसिस कहते हैं। आइए इस कंडीशन से होने वाली बीमारी के बारे में भी जान लेते हैं।

पैदा हो सकती है ल्यूकोसाइटोसिस की समस्या

अगर आपने समय रहते टीएलसी के बढ़ते काउंट को कंट्रोल नहीं किया, तो आपको ल्यूकोसाइटोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझना पड़ सकता है। ब्लड में टीएलसी काउंट बढ़ने की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको समय रहते इसके लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज शुरू करवा लेना चाहिए।

गौर करने वाले लक्षण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीएलसी बढ़ने के कारण बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर आपको थकान हो रही है या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। जब बॉडी में वाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं, तब रात में पसीना भी आ सकता है। अचानक से वजन कम होना, इस तरह के लक्षण को भी मामूली समझने की गलती न करें।

गंभीर और जानलेवा बीमारियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई वाइट ब्लड सेल काउंट को समय रहते काबू नहीं किया गया, तो बोन मैरो डिसऑर्डर्स की संभावना भी काफी हद तक बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में ज्यादा वाइट ब्लड सेल डेवलप होने के कारण कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। कुल मिलाकर सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए सही टीएलसी काउंट को मेंटेन करके रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।