1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कम हो जाएं प्लेटलेट्स, तो क्या नहीं खाना चाहिए वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

कम हो जाएं प्लेटलेट्स, तो क्या नहीं खाना चाहिए वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 19, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 07:14 pm IST

प्लेटलेट्स काउंट अगर कम हो, तो आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे में कुछ चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है।

प्लेटलेट्स कम होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?- India TV Hindi
प्लेटलेट्स कम होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? Image Source : FREEPIK

डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट काउंट काफी कम हो जाता है। डेंगू से जल्दी रिकवर करने के लिए और अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए प्लेटलेट काउंट को बढ़ाना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको लो प्लेटलेट काउंट में बिल्कुल भी कंज्यूम नहीं करना चाहिए। इन फूड आइटम्स को कंज्यूम करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

शुगरी फूड्स से बना लें दूरी

हाई शुगर कंटेंट वाले फूड्स या फिर ड्रिंक्स को भी कंज्यूम न करें। इस तरह के फूड्स या फिर ड्रिंक्स का सेवन करने की वजह से शरीर का पीएच स्तर प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा आपको मीट, चिकन और मछली जैसी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोटीन और फैट से भरपूर इन फूड्स को कंज्यूम करने के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

गौर करने वाली बात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्लूबेरी, अंगूर और टमाटर का सेवन करने से भी बचना चाहिए। दरअसल, ये फूड्स रक्त के थक्के को रोकने का काम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब प्लेटलेट काउंट कम हो, तब लहसुन और प्याज को भी लिमिटेड मात्रा में ही कंज्यूम करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अदरक और जिनसेंग जैसी चीजों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।

पैकेज्ड फूड्स से बना लें दूरी

प्लेटलेट काउंट कम होने पर आपको पैकेज्ड फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैकेज्ड फूड्स में कुछ केमिकल्स भी डाले जाते हैं और यही वजह है कि पैकेज्ड फूड्स का सेवन करने के बाद इन्हें डाइजेस्ट करने में समय लग सकता है। इसके अलावा आपको डेंगू से जल्दी रिकवर करने के लिए जंक फूड से भी परहेज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।