1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Low BP में कौन सा नमक खाना चाहिए, जिससे मिल सकता है जल्दी आराम

Low BP में कौन सा नमक खाना चाहिए, जिससे मिल सकता है जल्दी आराम

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 23, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 11:02 pm IST

Low Blood Pressure: जब किसी का ब्लड प्रेशर लो होता है, तब हेल्थ एक्सपर्ट्स नमक की मात्रा को बढ़ाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी परिस्थिति में कौन सा नमक सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है...

लो ब्लड प्रेशर- India TV Hindi
लो ब्लड प्रेशर Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी अक्सर लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लो बीपी या फिर हाइपोटेंशन से जूझ रहे मरीजों को सॉल्ट को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। आइए जानकारी हासिल करते हैं कि लो बीपी में साधारण नमक और पिंक सॉल्ट में से कौन सा नमक ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

लो बीपी में फायदेमंद नमक

नमक में मौजूद सोडियम लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोडियम युक्त नमक फ्लूइड को शरीर में रिटेन करने में मदद करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो ब्लड प्रेशर के दौरान नमक कंज्यूम करने से ब्लड का वॉल्यूम बढ़ता है जिससे ब्लड प्रेशर नेचुरली बढ़ सकता है।

कौन से नमक का करना चाहिए सेवन?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेंधा नमक में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। अक्सर डॉक्टर्स साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। सेंधा नमक न केवल ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाने में भी असरदार साबित हो सकता है। पानी में थोड़े से नमक को मिक्स कर पिया जा सकता है। हालांकि, इसकी मात्रा के लिए आपको डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लेना चाहिए।

गौर करने वाली बात

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आपको नमक का सेवन कम कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी परिस्थिति में नमक की ज्यादा मात्रा, हाई बीपी की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकती है। अगर आप लो बीपी, हाई बीपी और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको बैलेंस्ड तरीके से ही नमक का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।