1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या हाई यूरिक एसिड में मशरूम खाना चाहिए? जानें यह सब्जी इस बीमारी है फायदेमंद या नुकसानदायक?

क्या हाई यूरिक एसिड में मशरूम खाना चाहिए? जानें यह सब्जी इस बीमारी है फायदेमंद या नुकसानदायक?

यूरिक एसिड बढ़ने पर गाउट की संभावना तेजी से बढ़ती है। इस समस्या में जोड़ों में दर्द होता है और उठना बैठना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस समस्या में मशरूम खाना चाहिए या नहीं?

यूरिक एसिड में मशरूम - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK यूरिक एसिड में मशरूम

हाई यूरिक एसिड में शरीर में प्यूरिन नामक पदार्थ के टूटने से बना यूरिक एसिड जमा हो जाता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा हो सकता है, जिससे गाउट जैसी दर्दनाक स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए, हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को अपनी डाइट का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। मशरूम एक ऐसी सब्जी है जिसके सेवन को लेकर अक्सर हाई यूरिक एसिड के मरीजों के मन में संदेह रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं यूरिक एसिड में मशरूम खाना चाहिए या नहीं?

क्या हाई यूरिक एसिड में मशरूम खाना चाहिए?

मशरूम में प्यूरिन की मात्रा मध्यम से ज़्यादा होती है। यह रेड मीट और सी-फूड जैसी हाई-प्यूरिन वाली चीजों जितनी अधिक तो नहीं होती, लेकिन कुछ अन्य सब्जियों की तुलना में ज्यादा जरूर होती है। लेकिन इसमें प्यूरिन होता है, इसलिए यह यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए, हाई यूरिक एसिड से पीड़ित व्यक्ति को इसका सेवन बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए।

क्या मशरूम पूरी तरह से नुकसानदायक है?

अगर आप हाई यूरिक एसिड से पीड़ित हैं और मशरूम खाना चाहते हैं, तो बहुत ही कम मात्रा में खाएं। मशरूम को अपनी डाइट का नियमित हिस्सा न बनाएं। जब आप मशरूम खा रहे हों तो उसी दिन मीट या शराब जैसी अन्य हाई-प्यूरिन वाली चीजों का सेवन न करें।

मशरूम से मिलते हैं ये फायदे

मशरूम में कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रोटीन से भरपूर यह सब्जी हेल्दी शरीर के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह कम कैलोरी वाली सब्जी है, जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News