अमेरिका में 20 साल तक चली एक स्टडी ने लोगों के इस माइंडसेट को बदल दिया है कि अच्छा दिखना सिर्फ महिलाओं के लिए बेहतर होता है। अमेरिका की पोलिस एकेडमी के मुताबिक फिजिकली अट्रैक्टिव पुरुष गुड लुकिंग महिलाओं के मुकाबले ज्यादा फायदे में रहते हैं। जी हां, आपकी अब तक जो भी धारणा रही हो, लेकिन हकीकत यही है कि पढ़ाई से लेकर ऑफिस तक अट्रैक्टिव पर्सनेलिटी वाले मेल ज्यादा तरक्की करते हैं। मतलब ये कि अच्छा दिखना महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के लिए मायने रखता है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ट्रेडिशनली लोग स्मार्ट दिखने वाले को ज्यादा बुद्धिमान, भरोसेमंद और टेलेंटेड मानते हैं।
लेकिन रिपोर्ट में जो सबसे ध्यान देने वाली बात है वो ये कि अट्रैक्टिव फिगर की पहली शर्त फिटनेस से जुड़ी है। आप फिजिकली फिट रहेंगे तभी आकर्षक और सुंदर दिखेंगे। आपके करियर को भी तभी इसका फायदा मिलेगा। अब ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि अच्छी पर्सनालिटी का फायदा उठाएं तो पहले अपनी तबियत ठीक कीजिए। क्योंकि फिटनेस के लिहाज से देश की बड़ी आबादी सवालों के घेरे में हैं। 35% भारतीय शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड जैसी किसी एक बीमारी की गिरफ्त में हैं। तो वहीं 23%लोग ओवर वेट हैं। जबकि 40% के पेट पर एक्सेस फैट है। और पर्सनालिटी बिगाड़ने में जो सबसे बड़ा रोल है, वो है खतरनाक बीमारी थायराइड का। क्योंकि थायराइड इम्बैलेंस होते ही वजन बढ़ने या घटने लगता है। बाल झड़ने लगते हैं। मुंह पर झुर्रियां आ जाती हैं और वक्त से पहले इंसान बूढ़ा दिखने लगता है। ऐसे में रोजाना 40 मिनट वर्कआउट करने से अच्छे लुक्स और अच्छी सेहत दोनों मिल सकती है। योग करने से न सिर्फ आप फिट रहेंगे बल्कि इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। जिसका फायदा आपको करियर में भी मिलेगा। स्वामी रामदेव से जानते हैं 100 साल तक फिट रहने का फॉर्मूला।
लाइफस्टाइल की बीमारी
-
बीपी-शुगर
-
हाई कोलेस्ट्रॉल
-
ओबेसिटी
-
थायराइड
-
लंग्स प्रॉब्लम
-
इनसोम्निया
-
आर्थराइटिस
-
डेफिशियेंसी
रोज़ योग के फायदे
-
एनर्जी बढ़ेगी
-
बीपी कंट्रोल
-
वजन कंट्रोल
-
शुगर कंट्रोल
-
नींद में सुधार
-
बेहतर मूड
मजबूत इम्यूनिटी
-
गिलोय-तुलसी काढ़ा
-
हल्दी वाला दूध
-
मौसमी फल
-
बादाम-अखरोट
हार्ट को बनाए हेल्दी
-
लौकी कल्प
-
लौकी का सूप
-
लौकी की सब्जी
-
लौकी का जूस
किडनी डिजीज के लिए कंट्रोल करें
कंट्रोल होगा थायराइड
-
वर्कआउट जरूर करें
-
सुबह एप्पल विनेगर पीएं
-
रात में हल्दी दूध लें
-
कुछ देर धूप में बैठें
-
7 घंटे की नींद जरूर लें
Latest Health News