A
Hindi News हेल्थ स्ट्रेस और टेंशन है सेहत के सबसे बड़े दुश्मन, बाबा रामदेव से जानें खुश रहने के बेहतरीन उपाय

स्ट्रेस और टेंशन है सेहत के सबसे बड़े दुश्मन, बाबा रामदेव से जानें खुश रहने के बेहतरीन उपाय

आप जैसा सोचते हैं, आपकी बॉडी उसी तरह से रिएक्ट करती है। पॉजिटिव थॉट आपको पॉजिटिव रिजल्ट देती है और निगेटिव थॉट से जीवन में निगेटिविटी बढ़ती है। ऐसे में बाबा रामदेव से जानें खुश रहने के लिए क्या करें?

बाबा रामदेव- India TV Hindi Image Source : SOCIAL बाबा रामदेव
आपने 'Law of attrection' के बारे में सुना है बस ये समझ लीजिए कि पूरी दुनिया उसी के हिसाब से चल रही है। आप जैसा सोचते हैं, आपकी बॉडी उसी तरह से रिएक्ट करती है सीधे शब्दों में कहूं तो पॉजिटिव थॉट आपको पॉजिटिव रिजल्ट देती है और निगेटिव थॉट से जीवन में निगेटिविटी बढ़ती है। आजकल लोग छोटी-छोटी मुश्किलों से घबरा जाते हैं। निगेटिव इमोशंस से भर जाते हैं जो मल्टीप्लाई होती जाती है और ये कोई फिलॉसफी नहीं है। अमेरिका के न्यूरो साइटिस्ट की फाइंडिंग है अगर 17 सेकंड भी निगेटिविटी आपके अंदर रह गई तो वो 17 से 32 AUR 32 से 64 यहां तक कि सेकंड से बढ़कर पूरे दिन में बदल सकती है।
 
साइंस ये भी मानता है कि इंसान के दिमाग में हर रोज 60 हजार से ज्यादा विचार आते हैं जिनमें 80% निगेटिव होते हैं। तो कहने का मतलब ये कि--बुरे ख्याल आते ही एक गहरी सांस लीजिए और सांस के साथ ही निगेटिव थॉट्स को दिल-दिमाग से निकाल दीजिए। इससे ना सिर्फ आपका दिन अच्छा रहेगा और आपको अच्छे रिजल्ट भी मिलेंगे। चाहे वो आपसी रिश्तों की बात हो, करियर में कामयाबी पानी हो या फिर वेल्थ बनानी हो और पॉजिटिव वाइब्स-पॉजिटिव थॉट्स का असर mental-physical well-being पर कैसे पड़ेगा ये स्वामी रामदेव से जानते हैं।

कैसे खुश रहें ?

  • दूसरों की मदद करें
  • हर घंटे 10 सेकंड स्ट्रेचिंग करें
  • अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें
  • मीठा खाने से बढ़ती है खुशी

बढ़ा एग्रेशन  - करें कंट्रोल

  • थोड़ी देर टहलें
  • रोज योग करें
  • मेडिटेशन करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें

गुस्सा खतरनाक-रहें सावधान

  • गुस्से का पैटर्न समझें
  • क्रोध में आपा ना खोएं
  • आत्मनियंत्रण सीखें
  • गुस्से के लक्षण पहचानें

स्ट्रेस-टेंशन सेहत की दुश्मन

  • सिरदर्द
  • मसल्स पेन
  • पेट में ऐंठन
  • इनडायजेशन
  • इन्सोमनिया
  • सांस की दिक्कत

हंसने के फायदे

  • एंटी बॉडीज बनती है
  • इम्यून सेल्स एक्टिव
  • बीमारी से लड़ने में मदद
  • पेट की मसल्स की एक्सरसाइज

दिल की सेहत का 'X'  फैक्टर है खुशी

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
  • हार्ट का प्रेशर घटता है
  • नसों में इंफ्लेमेशन कम होता है
 
   
 

Latest Health News